1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. रविवार का राशिफल: बुध हो रहा है वृश्चिक राशि में व्रकी, ऐसा बीतेगा आपका संडे

रविवार का राशिफल: बुध हो रहा है वृश्चिक राशि में व्रकी, ऐसा बीतेगा आपका संडे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 10, 2017 07:45 am IST,  Updated : Dec 10, 2017 07:45 am IST

वृश्चिक राशि में बुध के वक्री होने से विभिन्न राशि वालों पर अलग-अलग प्रभाव होंगे, जिसके परिणास्वरूप उन्हें अलग-अलग फल भी प्राप्त होंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

राशिफल- India TV Hindi
राशिफल

धर्म डेस्क: आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज कालाष्टमी है। साथ ही आज पूरा दिन और पूरी रात पार करके अगली सुबह 04 बजकर 15 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि में वक्री होगा। इससे पहले 1 नवंबर को बुध वृश्चिक राशि में गया था और अब सीधे 6 जनवरी को यह मार्गी होकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। वृश्चिक राशि में बुध के वक्री होने से विभिन्न राशि वालों पर अलग-अलग प्रभाव होंगे, जिसके परिणास्वरूप उन्हें अलग-अलग फल भी प्राप्त होंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि का राशिफल

आज का दिन प्यार भरा रहने वाला है। इस राशि के जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ होगा। जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। सही दिशा में मेहनत करेंगे जिस के कारण ज्यादा काम निपटा लेंगे। आज आपको सम्मानित किया जा सकता है। नौकरी-पेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। सामाजिक कार्यों  की वजह से इलाके के लोग आपकी तारीफ कर सकते है। आपके मन में बिजनेस को लेकर नए-नए विचार आएंगे। मंदिर में हरा फल चढ़ाएं। खुशियां मिलेंगी।

वृष राशि का राशिफल
आज व्य़ापारियों को आज अचानक धनलाभ हो सकता है। जिससे  कई रूके काम आसानी से हो जाएंगे। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो राहुकाल देखकर ही खरीदें। घर में खुशियों का आगमन होगा। आज आपके व्यवहार को देखकर लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। कला के क्षेत्र में रुझान रखने वालों को आज नए ऑफर आ सकते हैं। भाइयों के साथ धूमने का प्लान बन सकता है। बड़ों के प्रति आपका व्यवहार अच्छा बना रहेगा। सूर्य को जल चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल