1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. रविवार का राशिफल: बुध हो रहा है वृश्चिक राशि में व्रकी, ऐसा बीतेगा आपका संडे

रविवार का राशिफल: बुध हो रहा है वृश्चिक राशि में व्रकी, ऐसा बीतेगा आपका संडे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 10, 2017 07:45 am IST,  Updated : Dec 10, 2017 07:45 am IST

वृश्चिक राशि में बुध के वक्री होने से विभिन्न राशि वालों पर अलग-अलग प्रभाव होंगे, जिसके परिणास्वरूप उन्हें अलग-अलग फल भी प्राप्त होंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

तुला राशि का राशिफल
आज सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। घर से बाहर पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। आज पुलिस या किसी अपरिचित व्यक्ति से बिना वजह ना उलझे। जहां तक हो सके विवादों से बच कर रहें। आज प्रियजनों के साथ किसी बात को लेकर मन मुटाव हो सकता है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करें। आज परिवार के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं । घर की सफाई करने से आपको सुकून मिलेगा।

वृश्चिक राशि का राशिफल
इस राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आप अपनी प्रतिभा को सही ढ़ग से निखार पाएंगे। आज राजनीति शास्त्र के विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है।  आज आप बड़ी से बड़ी समस्या का हल आसानी से निकाल लेंगे। बदलते मौसम के कारण आपको पेट से संबंधित कुछ दिक्कते हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का सही तरीके से ध्यान रखें। किसी डाक्टर की सलाह लें ।

आज कोई सरकारी अधिकारी आपके जमीन से जुड़े मसलों को हल करने में आपकी मदद करेगा। चिड़ियों को दाना डालने से लाभ होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल