1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. रविवार का राशिफल: बुध हो रहा है वृश्चिक राशि में व्रकी, ऐसा बीतेगा आपका संडे

रविवार का राशिफल: बुध हो रहा है वृश्चिक राशि में व्रकी, ऐसा बीतेगा आपका संडे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 10, 2017 07:45 am IST,  Updated : Dec 10, 2017 07:45 am IST

वृश्चिक राशि में बुध के वक्री होने से विभिन्न राशि वालों पर अलग-अलग प्रभाव होंगे, जिसके परिणास्वरूप उन्हें अलग-अलग फल भी प्राप्त होंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि का राशिफल
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज काम में आपका मन लगेगा। अगर आज किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह आज समय से पहले पूरा कर लेंगे। आप योजना बनाकर चलेंगे तो फायदा होगा। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन शुभ है। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। साथी को चॉकलेट गिफ्ट करने से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। गायत्री मंत्र का जाप करें। भगवती की कृपा प्राप्त होगी।

मीन राशि का राशिफल
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी नयी जमीन से संबंधित लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही शब्दों का प्रयोग करें। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। दोनों के बीच में सामंजस्य बना रहेगा। नियमित योग करने से आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। घर में गेंदे के फूल का पौधा लगाएं। खुशियां मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल