1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 4 नंवबर है सभी के लिए बहुत ही खास, इस दिन ये उपाय कर भरे अपनी तिजोरियां

4 नंवबर है सभी के लिए बहुत ही खास, इस दिन ये उपाय कर भरे अपनी तिजोरियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 02, 2017 10:39 am IST,  Updated : Nov 02, 2017 10:41 am IST

4 नवंबर को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। चातुर्मास की समाप्ति के बाद कार्तिक मास की इस पूर्णिमा का बहुत महत्व है। इस दिन ये उपाय करने से मां लक्ष्मी आपके ऊपर जरुर प्रसन्न होगी। जानिए इन उपायों के बारें में....

kartik purnima
kartik purnima

ऐसे करें भगवान शिव की उपासना

  • मां लक्ष्मी के अलावा आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव से जुड़े उपाय करना भी श्रेष्ठ माना जाता है। इसलिए ये उपाय करें..
  • इस दिन सवा किलो साबुत चावल खरीदें और शिव जी के मन्दिर में जाकर उनकी विधिवत पूजा करने के बाद उन चावलों में से आपके दोनों हाथों में जितने चावल आयें, लेकर शिवलिंग पर चढ़ा दें और बाकी बचे हुए चावलों को जरूरतमंदों में दान कर दें। ऐसा करने से आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी और आपकी हर जगह जीत होगी।
  • अगर आपके पास भौतिक सुख-साधनों की कमी है तो हर तरह के सुखों की प्राप्ति के लिये  आज के दिन शिवलिंग पर शहद, कच्चा दूध, बेलपत्र या शमीपत्र और कुछ फल चढ़ाने चाहिए
  • इस पूर्णिमा के दिन अगर सफेद चंदन को घिसकर, उसमें केसर मिलाकर भगवान शंकर को अर्पित किया जाये तो घर के कलह से छुटकारा मिलता है और पारिवारिक शांति बनी रहती है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल