1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. जानिए महिलाएं पुरुषों से ज्यादा क्यों करती है पूजा-पाठ

जानिए महिलाएं पुरुषों से ज्यादा क्यों करती है पूजा-पाठ

 Written By: Agency
 Published : Feb 04, 2016 04:56 pm IST,  Updated : Feb 04, 2016 04:57 pm IST

आप कही भी देखो चाहे वह मंदिरों, चर्च और इबादत गाहों क्यों न हो। सब जगह महिलाओं की संख्या ज्यादा होगी। आमतौर पर माना जाता है कि इसकी वजह उनका अधिक भावनाशील होना और इस कारण अपने से ज्यादा भगवान पर भरोसा करना है। जानिए इसके पीछे क्या है कारण।

women
women

जर्नल में प्रकाशित व्याख्या के अनुसार शोधकर्ताओं ने करीब चार सौ लोगों को इस अध्ययन में शामिल किया था। स्त्री पुरुषों की संख्या बराबर थी। जो नतीजे सामने आए उनके अनुसार ऐसी खबरों या सूचनाओं का पुरूषों पर महिलाओं जैसा असर नहीं पड़ता। जब महिलाएं कहीं नकारात्मक खबरें पढ़ती हैं तो इससे उनमें स्ट्रेस-हॉरमोन यानी तनाव पैदा करने वाले हॉरमोन का स्तर बढ़ जाता है। इस तरह की खबरें महिलाओं को दिमागी तौर पर ज़्यादा सक्रिय बना देती हैं।

किंग्स कॉलेज लंदन में प्रोफेसर टेरी मोफिट ने दूसरे पहलुओं का जिक्र करते हुए कहा कि आध्यात्मिक तौर पर महिलायें अपने बच्चों और प्रियजनों पर आने वाले ख़तरों के प्रति ज्यादा संवेदनशील होती हैं। उन्हें खतरों की ज़्यादा समझ होती है। इसी वजह से तनाव के पलों में उनका व्यवहार भी पुरुषों की तुलना में अलग होता है।

वे अपने मन और मस्तिष्क पर तनाव के असर जिस तरह कम करती हैं, वह वाकई सबके लिए सांत्वना देने और आध्यात्मिकता को बल देने वाला है। संकट और तनाव के समय वे जिस तरह प्रार्थना, विश्वास और देवी करुणा से उबर कर आती है, वह वाकई पुरुषों के लिए बहुत कुछ सिखाने वाला हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल