1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अक्टूबर माह का पहला सप्ताह, जानिए कैसा रहेंगे आपके दिन

अक्टूबर माह का पहला सप्ताह, जानिए कैसा रहेंगे आपके दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 03, 2016 03:18 pm IST,  Updated : Oct 03, 2016 03:19 pm IST

स सप्ताह नवरात्र के साथ-साथ बुध ग्रह अपनी राशि बदलकर कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। सप्ताह की शुरूआत में आप का मन प्रफुल्लित और आनंदमय रहेगा। जानिए अपनी राशि के बारें में..

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: इस सप्ताह नवरात्र के साथ-साथ बुध ग्रह अपनी राशि बदलकर कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। सप्ताह की शुरूआत में आप का मन प्रफुल्लित और आनंदमय रहेगा। आपके सभी काम बढ़िया तरीके से हो सकते हैं। कोई नई वस्तु खरीदने का योग बनेगा। आमदनी में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़े-

वस्त्रों और ज्वैलरी की खरीदी होगी। वाणी के प्रभाव से आप अपनी बात से किसी भी व्यक्ति को मना सकेंगे और इससे लाभ होगा। इसके साथ ही अपने गुस्सें को थोड़ा कंटेरोल करें। नहीं तो आपको भारी नुकसान उठाना पड सकता है। जानिए आपका यह सप्ताह कैसा बीतेगा।

मेष राशि

इस सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए शुभ कहा जा सकता है। आपके कार्यक्षेत्र और पैसे के लेनदेन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। परिवार के साथ शांति से समय व्यतीत कर सकते हैं। मेष राशि के पुरुष को जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहने की संभावना है। बिजनेस में भागीदार के कामकाज में भी परेशानी खड़ी हो सकती है।

भागीदार के साथ थोड़े समय धीरज से काम लेना जरूरी है। विवाहेतर संबंध हो तो इस समय भेद खुल जाने से विवाह जीवन में विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। आपकी विलासी प्रवृत्ति और विपरीत लिंग वालों के प्रति आकर्षण अधिक रहेगा। वैसे भी आपके पंचम अर्थात् प्रेम संबंध वाले भाव में से राहु का भ्रमण चल रहा है, इसलिए प्रेम संबंध के विषय में सावधानी रखना जरूरी है।

विद्यार्थी वर्ग को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अभ्यास करने वाले और रिसर्च से जुड़े जातकों को एकाध बार निष्फल रहने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। भौतिक लाभ प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के अंतिम भाग में निराशा, आलस और आवेश से बचकर रहें अन्यथा प्रोफेशनल क्षेत्र में आप के कामकाज और परिवार में संबंधों पर उसका विपरीत असर पड़ सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल