1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Adhik Maas 2020: मलमास माह में राशिनुसार ये उपाय कर पाएं कर्ज के बोझ मुक्ति, कभी नहीं होगी धन की कमी

Adhik Maas 2020: मलमास माह में राशिनुसार ये उपाय कर पाएं कर्ज के बोझ मुक्ति, कभी नहीं होगी धन की कमी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 18, 2020 07:05 am IST,  Updated : Sep 18, 2020 07:05 am IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आश्विन मास के दौरान विभिन्न राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति के लिये क्या उपाय करने चाहिए |

मलमास में राशिनुसार करें ये खास उपाय- India TV Hindi
मलमास में राशिनुसार करें ये खास उपाय Image Source : INSTAGRAM/DEVGYAN.IN/

आज अधिक आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और दिन शुक्रवार है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। उसके बाद द्वितीया तिथि लग जायेगी। अधिक मास को पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है | शास्त्रों में  पुरुषोत्तम मास का बड़ा ही महत्व बताया गया है। अधिक मास को मलमास के नाम से भी जाना जाता है और मलमास के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य करने की मनाही होती है।  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आश्विन मास के दौरान विभिन्न राशि वालों को  शुभ फलों की प्राप्ति के लिये क्या उपाय करने चाहिए |

मेष राशि 

अगर आप किसी विशेष कार्य की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो इस पुरुषोत्तम मास के दौरान प्रतिदिन भगवान विष्णु को केसर मिश्रित दूध दक्षिणावर्ती शंख में डालकर अर्पित करें।

वृष राशि 
अगर आपके परिवार का कोई भी सदस्य कर्ज से परेशान है, तो जल्द से जल्द कर्ज से छुटकारा पाने के लिये अगले 30 दिनों के दौरान पड़ने वाले शनिवार को सुबह स्नान  के बाद पीपल के पेड़ में जल डालें और साथ ही तेल का दीपक जलायें। आपको बता दूं- इस पुरुषोत्तम मास में शनिवार 19 सितम्बर, 26 सितम्बर, 3 अक्टूबर, और 10 अक्टूबर को पड़ रहा है।

मलमास में 160 साल बाद बन रहा है दुर्लभ संयोग,  जानिए इसे क्यों कहा जाता है पुरुषोत्तम मास

मिथुन राशि 
किसी भी प्रकार की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिये  पुरुषोत्तम मास में  श्री विष्णु सहस्त्रनाम् में दिये भगवान विष्णु के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है- 

यस्य स्मरण मात्रेन जन्म संसार बन्धनात्‌ ।
विमुच्यते नमस्तमै विष्णवे प्रभविष्णवे ॥

कर्क राशि 
अगर आपको  नौकरी से संबंधित कोई परेशानी है , आपका प्रमोशन अटक गया है, तो  पुरुषोत्तम मास के आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी को पांच कन्याओं को भोजन कराएं। भोजन में खीर जरूर होनी चाहिए। भोजन के बाद उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें। 

सिंह राशि 
अगर आपका मन किसी बात को लेकर उलझा हुआ है और आप अपनी उलझनों से बाहर निकलना चाहते हैं, तो आज से 16 अक्टूबर तक के बीच जब भी आपको मौका मिले, किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जरूर जाएं। भगवान विष्णु  का आशीर्वाद लें |कन्या राशि वालों किसी भी तरह के भय, बाधा आदि से छुटकारा पाने के लिये इस अधिक मास में श्री विष्णु सहस्त्रनाम् के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है-        
नमः समस्त भूतानां आदि भूताय भूभृते।
अनेक रुप रुपाय विष्णवे प्रभविष्णवे॥

Malmas 2020: पुरुषोत्तम मास में न करें इन चीजों का सेवन, साथ ही जानें किन चीजों का सेवन करना है फलदायी

तुला राशि
अपनी धन-सम्पदा में वृद्धि करना चाहते हैं, तो  पुरुषोत्तम मास में श्री विष्णु के साथ-साथ माता महालक्ष्मी की भी उपासना करें। साथ ही माता के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है-
'श्रीं ह्रीं श्रीं'

वृश्चिक राशि 
अपने दाम्पत्य संबंधों को मजबूत बनाये रखना चाहते हैं, तो अधिक मास में  पड़ने वाली दोनों एकादशी पर सवा किलो चावल  पीले  कपड़े में बांधकर विष्णु मन्दिर में दान कर दें। आपको बता दूं इस बीच एकादशी 27 सितम्बर और 13 अक्टूबर को पड़ेंगी।

धनु राशि 
समाज में अपना नाम चमकाने के लिये, अपनी अलग पहचान बनाने के लिये आप श्री विष्णु सहस्त्रनाम् में दिये भगवान विष्णु के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है-

जगत्प्रभुं देव देव मनन्तं पुरुषोत्तमम्‌ ।
स्तुवन् नाम सहस्त्रेण पुरुषः सत तोत्थितः।।

मकर राशि
परिवार में सुख-शांति बनाये रखने के लिये इस पुरुषोत्तम मास के दौरान रोज सुबह स्नान  के बाद भगवान विष्णु के सामने हाथ जोड़कर गायत्री मंत्र का पाठ करें। गायत्री मंत्र इस प्रकार है-
ॐ भूर्भुव स्वः। तत् सवितुर्वरेण्यं। भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो नः प्रचोदयात्॥

कुंभ राशि
आर्थिक तरक्की के साथ  अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिये रविवार को छोड़कर बाकी प्रत्येक दिन रोज सुबह स्नान  के बाद तुलसी के पौधे में जल डालना चाहिए और शाम के समय घी का दीपक जलाना चाहिए।

मीन राशि
अगर आप अपने करियर को एक ऊंचे मुकाम तक पहुंचाना चाहते हैं, तो पुरुषोत्तम मास के दौरान प्रतिदिन इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है- 
ईशानः प्राणदः प्राणो ज्येष्ठः श्रेष्ठः प्रजापतिः ।
हिरण्यगर्भो भूगर्भो माधवो मधुसूदनः।।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल