1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: भगवान विष्णु को चढ़ाएं तुलसी और आंवला, होगे प्रसन्न

Vastu Tips: भगवान विष्णु को चढ़ाएं तुलसी और आंवला, होगे प्रसन्न

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 14, 2019 06:26 am IST,  Updated : Nov 14, 2019 09:29 am IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार जानें भगवान विष्णु की पूजा में कौन कौन सी चीजें अवॉयड करनी चाहिए।

Lord Vishnu- India TV Hindi
Lord Vishnu

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानें विष्णु पूजा में ध्यान रखने योग्य कुछ बातों के बारे में। हर देवी-देवता के कुछ खास लकी पैटर्न हैं, जिनका संबंध गंध, फूल व रंग आदि से है और ये चीज़ें सीधे वास्तु से कनेक्ट करती हैं। 

अगर किसी देवी-देवता की पूजा में उनके लकी पैटर्न का ध्यान रखा जाये तो वे अवश्य ही प्रसन्न होते हैं। लकी पैटर्न के अलावा कुछ ऐसी चीज़ें भी होती हैं, जिन्हें पूजा में अवॉयड करना चाहिए और ये हर भगवान के लिये अलग-अलग होती हैं। फेवरेबल चीज़ों से भी ज्यादा अनफेवरेबल चीज़ों का ख्याल रखना चाहिए। अतः भगवान विष्णु की पूजा में कौन-कौन सी चीजें अवॉयड करनी चाहिए। 

घर या ऑफिस के ईशान कोण में डस्टबिन रखना माना जाता है अशुभ, पैसों की बढ़ोत्तरी में होगी कमी

विष्णु पूजा में सिरस, धतूरा, कुरैया, सेमल, अकौवा और अमलतास के फूलों का उपयोग नहीं किया जाता। साथ ही जो लोग रोली का टीका लगाने के बाद चावल भी चढ़ाते हैं, उन लोगों को बता दूं कि श्री विष्णु की पूजा में अक्षत, यानी चावल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इसके बजाय विष्णु पूजा में आप तुलसी और आंवले का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनसे भगवान प्रसन्न होते हैं। चूंकि फिलहाल मार्गशीर्ष मास चल रहा है, जो कि भगवान विष्णु को प्रिय है। अतः इस दौरान खासतौर पर भगवान विष्णु की पूजा में आपको इन सब बातों का ध्यान रखना चाहिए।

अगहन मास शुरू, हर इच्छा पूरी करने के लिए राशिनुसार इन मंत्रों के द्वारा करें भगवान विष्णु को प्रसन्न

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल