1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज का दिन भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे अच्छा, राशिनुसार करें ये तो होगी हर मनोकामना पूर्ण

आज का दिन भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे अच्छा, राशिनुसार करें ये तो होगी हर मनोकामना पूर्ण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 11, 2018 10:21 am IST,  Updated : Jul 11, 2018 10:21 am IST

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है। आज मास शिवरात्रि व्रत है। आज के दिन भोले भंडारी भगवान शिव की पूजा-उपासना की जायेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार क्या उपाय करें।

lord shiva
lord shiva

धनु राशि
अगर आप किसी कार्य में अपनी सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो अपनी सफलता को सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन आपको शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करनी चाहिए। साथ ही तीन बार शिवलिंग को छूकर प्रणाम करना चाहिए और भगवान का आशीर्वाद लेना  चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर राशि
अगर आप अपनी जिन्दगी में खुशहाली बनाये रखना चाहते हैं तो अपनी जिंदगी में खुशहाली बनाये रखने के लिये आज के दिन आपको भगवान शंकर को भांग और धतूरा चढ़ाना चाहिए। साथ ही मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है-‘ऊँ नमः शिवाय’
आज के दिन आपको शिव जी के इस मंत्र का आपको 21 बार जाप करना चाहिए। आज के दिन इस मंत्र का जाप करने से आपकी जिन्दगी में खुशहाली बनी रहेगी।

कुंभ राशि
अगर आपका कॉन्फिडेंस लेवल कुछ कम हो गया है तो फिर से अपना कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ाने के लिये आज के दिन आपको थोड़े-से दूध में गंगाजल मिलाना चाहिए और शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर वो दूध अर्पित करना चाहिए। साथ ही दूध चढ़ाने के बाद शुद्ध, साफ जल से शिवलिंग को स्नान भी कराना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपका कॉन्फिडेंस लेवल फिर से बढ़ने लगेगा।

मीन राशि
अगर आप एक अच्छी सेहत की कामना करते हैं, अपना स्वास्थ्य अच्छा बनाये रखना चाहते हैं तो आज के दिन आपको मंत्र का जाप करते हुए सूखा नारियल भगवान को अर्पित करना चाहिए। भगवान शिव को नारियल अर्पित करते समय ‘ऊँ नमः शिवाय’ का जाप करते रहें । आज के दिन इस प्रकार ये उपाय करने से आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल