1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मौनी अमावस्या के दिन क्यों रखते हैं मौन व्रत?, जानें शुभ मुहूर्त, स्नान का समय और पूजा विधि

मौनी अमावस्या के दिन क्यों रखते हैं मौन व्रत?, जानें शुभ मुहूर्त, स्नान का समय और पूजा विधि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 23, 2020 03:02 pm IST,  Updated : Jan 24, 2020 10:11 am IST

माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को माघी अमावस्या या मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस बार यह अमावस्या 24 जनवरी को पड़ रही हैं।

Mouni amavsya- India TV Hindi
Mouni amavsya

माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को माघी अमावस्या या मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस बार यह अमावस्या 24 जनवरी को पड़ रही हैं। इस दिन गंगा स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा दान-पुण्य करने का दोगुना फल मिलता है। इस दिन पितृ- दोष को हटाने के लिए उपाय करना अच्छा माना जाता है। इस दिन जो व्यक्ति व्रत रखता है वो पूरे दिन मौन रहता है, उसे काफी पुण्य मिलता है। जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि। 

मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त

अमावस्या तिथि 24 जनवरी दिन सुबह 02 बजकर 17 मिनट से शुरू हो जाएगी जोकि 25 जनवरी 2020 को देर रात 3 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। 

24 जनवरी 2020 से शनि बदलेंगे राशि, जानें आपकी राशि में किस साल लगेगी साढ़ेसाती

स्नान का शुभ मुहूर्त
मौनी अमावस्या ब्रह्म मुहूर्त में शुरू हो रही है। इसलिए इस समय स्नान करना शुभ होगा। हालांकि आप सूर्यास्त तक भी स्नान कर सकते हैं। 

मौनी अमावस्या पूजा विधि

मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर व्रत रखें। इसके साथ ही व्रत का संकल्प लें। भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर में पीले फूल, केसर, चंदन, घी का दीपक और प्रसाद के साथ पूजन करें। इसके बाद विष्णु चालीसा का पाठ करें। इसके बाद विधि-विधान से आरती करें। इसके बाद विष्णु भगवान को पीले रंग की मीठी चीज से भोग लगाए। 

Vastu Tips: घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए लगाएं फेंग शुई ड्रीम कैचर 

मौनी अमावस्या पर कैसे करें स्नान?
सुबह या शाम को स्नान के पहले संकल्प लें। सबसे पहले जल को सिर पर लगाकर प्रणाम करें। इसके बाद ही स्नान करें। इसके बाद साफ वस्त्र पहनें और जल में काले तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। फिर अपने सामर्थ्थ के अनुसार दान-पुण्य करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल