1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Mauni Amavasya 2021: मौनी अमावस्या के दिन करें ये उपाय, मिलेगा हर समस्या से छुटकारा

Mauni Amavasya 2021: मौनी अमावस्या के दिन करें ये उपाय, मिलेगा हर समस्या से छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 10, 2021 12:55 pm IST,  Updated : Feb 10, 2021 01:55 pm IST

मौनी अमावस्या के दिन अपने पितरों का आशीर्वाद पाने के लिये, अपने करियर में सफलता पाने के लिए ये उपाय अपनते हैं। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से..

Mauni Amavasya 2021: मौनी अमावस्या के दिन करें ये उपाय, मिलेगा हर समस्या से छुटकारा	- India TV Hindi
Mauni Amavasya 2021: मौनी अमावस्या के दिन करें ये उपाय, मिलेगा हर समस्या से छुटकारा Image Source : INSTAGRAM/ANITTASUHN

अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। साथ ही यह दिन इसलिए ज्यादा खास है, क्योंकि आज गुरुवार के दिन अमावस्या तिथि पड़ रही है। गुरुवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को शुभवारी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। अतः आज शुभवारी मौनी अमावस्या है। कहते हैं इसी दिन ऋषि, मनु का जन्म हुआ था। इस दिन मौन व्रत रखने की भी परंपरा है। 

मौनी अमावस्या के दिन अपने पितरों का आशीर्वाद पाने के लिये, अपने करियर में सफलता पाने के लिये, साथ ही जीवन में विभिन्न परेशानियों से छुटकारा पाने के लिये आपको कौन-से खास उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

Mauni Amavasya 2021: मौनी अमावस्या के दिन बन रहा खास संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

  • अगर आप अपने जीवन से परेशानियों का अंत करना चाहते हैं, तो आज अमावस्या के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद आटे की 108 गोलियां बनाकर तालाब या नदी में मछलियों को डालनी चाहिए। 
  • अगर आप अपनी कोई मनोकामना पूरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको चींटियों के बिल में शक्कर मिला हुआ आटा डालना चाहिए।
  • अगर आप अपने परिवार पर पितरों का आशीर्वाद बनाये रखना चाहते हैं और जीवन में खुशियां पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको अपने पितरों के निमित्त श्राद्ध करना चाहिए। उनके निमित्त दूध, चावल की खीर बनाकर, गोबर के उपले की कोर बनाकर उस पर खीर से भोग लगाना चाहिए। साथ ही हाथ जोड़कर अपने पितरों का आशीर्वाद लेना चाहिए। 

कुंभ मेला 2021: ये हैं प्रमुख स्नान की तिथियां, साथ ही जानिए शाही स्नान के दिन

  • अगर आप करियर में सक्सेस पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको अपने गुरु को प्रणाम करना चाहिए। साथ ही अगर आपने कोई गुरु मंत्र ले रखा है, तो उस मंत्र का एक माला जप करना चाहिए। अन्यथा भगवान विष्णु के इस मंत्र का एक माला, यानी 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र है–'ऊँ नमो भगवते नारायणाय।'
  • अगर आप अपने बिजनेस को ऊंचाईयों पर ले जाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको हाथ में तिल लेकर पितरों का तर्पण करना चाहिए। अगर संभव हो तो किसी पवित्र नदी या तीर्थ स्थल पर जाकर तर्पण करना चाहिए।
  • अगर आपके वैवाहिक जीवन की डोर थोड़ी कमजोर पड़ गई है, आपके रिश्तों में प्यार की जगह गंभीरता ने ले ली है, तो आज के दिन आपको शिवलिंग पर दूध अर्पित करना चाहिए और मन्दिर में गुड़ का दान करना चाहिए। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल