1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. जानें सपने में मंदिर सहित ये धार्मिक स्थल दिखने का क्या है मतलब

जानें सपने में मंदिर सहित ये धार्मिक स्थल दिखने का क्या है मतलब

 Edited By: India TV Trending Desk
 Published : Apr 27, 2017 07:38 am IST,  Updated : Apr 27, 2017 07:38 am IST

कई मनोवैज्ञानिक और धार्मिक ग्रंथ सपनों में देखी गई चीज़ों एवं दृश्यों के अर्थ निकालने में सहायता करते हैं। कहा जाता है कि अगर आपके सपने में भगवान दर्शन दे, तो यह बहुत ही शुभ होता है। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने वाली है। जानिए ऐसे ही कुछ सपनों के बारे

temple- India TV Hindi
temple

धर्म डेस्क: दुनिया में अधिकतर लोग ऐसे हैं जो सपनो पर यकीन नहीं करते। ऐसा कोई इंसान नहीं है जिसे सपने ना आए जब भी हम सोते हैं तो हमें कभी अच्छे तो कभी बुरे सपने आते है इस सपनों के आने का इंसान के जीवन में बहुत महत्व होता है। एक ज़माना था जब दरबारों में ख़्वाबों की ताबीर बताने वाले हुआ करते थे जो अपने बादशाह, राजा, महाराज और नवाबों को उनके सपनों का मतलब बताते थे। साइंस के अनुसार सपनों का कोई मतलब नहीं होता और ये दरअसल अचेतन मन में पल रहे विचार होते हैं जो हम सोते समय देख लेते हैं। लेकिन इसके बावजूद आज के युग में भी लोग अपने सपनों का मतलब समझना चाहते हैं।

हम सभी सपने देखते हैं। ये सपने ज़िंदगी से जुड़े रहते हैं और कभी कभी तो इनका इस दुनिया से कोई वास्ता ही नहीं होता। किसी को डरावने सपने दिखते हैं, किसी को पेड़-पौधे, जानवरों के सपने दिखते हैं। कभी-कभी हम सपने में ऐसी चीजे देख लेते है। जिसके बारें में सोचा भी न हो। कई बार ऐसा होता है कि वह सपना बार-बार आता है। अगर कोई सपना बार-बार आएं तो सभी को चिंता होने लगती है कि आखिर इस सपने का मतलब क्या है। अगर सपने दुखद या चिंता जनक ना हो तो कोई परेशानी नहीं होती। लेकिन सपने में कोई अनचाही बात या दृश्य दिखाई दे, तो उनकी चिंता सौ गुणा बढ़ जाती है। वाकई सपनों की दुनिया बड़ी अजीब है, सपने क्यूं आते हैं और क्या कहना चाहते हैं हम आम मनुष्य कभी समझ नहीं पाएंगे।

अगली  स्लाइड में पढ़े सपने में धर्मिक स्थल दिखने का मतलब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल