1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 1 नवंबर को बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, ढाई माह हो सकते हैं आपके लिए हानिकारक

1 नवंबर को बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, ढाई माह हो सकते हैं आपके लिए हानिकारक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 29, 2017 10:12 am IST,  Updated : Oct 29, 2017 09:05 pm IST

1 नंवबर की रात 12 बजकर 45 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा और 6 जनवरी तक बुध यहीं पर रहेगा, लेकिन इस बीच 10 दिसंबर को बुध वृश्चिक राशि में ही वक्री भी होगा। जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव साथ ही कैसे बचे इसकी अशुभ स्थिति से...

HOROSCOPE
HOROSCOPE

सिंह राशि
इस राशि में चौथे भाव में बुध के इस गोचर के साथ अगर स्त्री या पुरुष ग्रह भी बली हों तो व्यक्ति दूसरों की परेशानियों को अपने ऊपर ले लेता है और धैर्य रखने वाला होता है, लेकिन कुछ समय के लिए आप मानसिक रूप से अशान्त हो सकते हैं। पर आपको धन की कोई कमी नहीं होगी और आयु में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको कोई सरकारी पद भी मिल सकता है। साथ ही माता-पिता का भी पूरा सहयोग मिलेगा। अशुभ स्थिति होने पर माता को आर्थिक और शारीरिक रूप से कष्ट हो सकता है।

बुध की इस अशुभ स्थिति से बचने के लिए

  • पूरे 43 दिन तक लगातार केसर का तिलक मस्तक पर लगाएं।
  • मन की शान्ति के लिये चांदी की चेन धारण करें।

कन्या राशि
बुध का यह गोचर दूसरों से आपके संबंध अच्छे बनायेगा। आयु में वृद्धि होगी। धन और कुटुम्ब आदि में बढ़ोतरी होगी। आपकी सन्तान के लिये भी यह शुभ फलदायी होगा। आप सांस से संबंधित बीमारियों के वैद्य बन सकते हैं। आर्थिक दृष्टि कोण से बुध आपके लिये फायदेमंद होगा, लेकिन दूसरों के लिए आर्थिक रूप से हानि कराने वाला होगा। अशुभ स्थिति में यह आपके धन की भी हानि करा सकता है। इसलिए संभलकर चलें।

बुध की अशुभ स्थिति से बचने के लिए

  • प्रतिदिन फिटकरी से दांत साफ करें।
  • रात में मोटे मूंग को फिटकरी के नमकीन पानी में भिगोकर अगले दिन जानवरों को 43 दिन तक लगातार डालें, बिजनेस में बढ़ोतरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशिय़ों और अशुभ स्थिति से बचने के अपनाएं ये उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल