1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 1 नवंबर को बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, ढाई माह हो सकते हैं आपके लिए हानिकारक

1 नवंबर को बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, ढाई माह हो सकते हैं आपके लिए हानिकारक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 29, 2017 10:12 am IST,  Updated : Oct 29, 2017 09:05 pm IST

1 नंवबर की रात 12 बजकर 45 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा और 6 जनवरी तक बुध यहीं पर रहेगा, लेकिन इस बीच 10 दिसंबर को बुध वृश्चिक राशि में ही वक्री भी होगा। जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव साथ ही कैसे बचे इसकी अशुभ स्थिति से...

HOROSCOPE
HOROSCOPE

तुला राशि
बुध का यह गोचर आपके दूसरे स्थान पर होगा। बुध के इस गोचर से आप बुद्धिमान, लेकिन स्वार्थी प्रवृत्ति के और खुद में रहने वाले होंगे। साथ ही हर बात का हाजिर जवाब देंगे। अपने प्रयासों से उत्तम फलों की प्राप्ति करेंगे। ससुराल पक्ष का आर्थिक रूप से साथ  देंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे, लेकिन बुध की अशुभ स्थिति में धन की हानि होगी, पैतृक सम्पत्ति का कोई लाभ नहीं मिलेगा।

शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए

  • नाक में चांदी पहनें।
  • सफेद मोती का दान करें।

वृश्चिक राशि  
आपके पहले स्थान पर बुध का गोचर होगा। बुध के इस गोचर से आपको धन की कोई चिन्ता नहीं होगी, आपकी कन्या को भी इसका फायदा मिलेगा। आप थोड़ी शरारती और स्वार्थी प्रवृत्ति की तरफ रूख करेंगे। धर्म में आपकी रूचि नहीं होगी, लेकिन आपकी आजीविका सही से चलेगी। बुध की अशुभ स्थिति में युवावस्था में आपको अपयश का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष को हानि हो सकती है। जीभ का स्वाद आपको भारी पड़ सकता है।

बुध की अशुभ स्थिति से बचने के लिए

  • हरे रंग की चीज़ों से बचें।
  • मूंग दाल का सेवन न करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशिय़ों और अशुभ स्थिति से बचने के अपनाएं ये उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल