1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 1 नवंबर को बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, ढाई माह हो सकते हैं आपके लिए हानिकारक

1 नवंबर को बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, ढाई माह हो सकते हैं आपके लिए हानिकारक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 29, 2017 10:12 am IST,  Updated : Oct 29, 2017 09:05 pm IST

1 नंवबर की रात 12 बजकर 45 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा और 6 जनवरी तक बुध यहीं पर रहेगा, लेकिन इस बीच 10 दिसंबर को बुध वृश्चिक राशि में ही वक्री भी होगा। जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव साथ ही कैसे बचे इसकी अशुभ स्थिति से...

HOROSCOPE
HOROSCOPE

कुंभ राशि
बुध का यह गोचर आपके दसवें स्थान पर होगा। बुध के इस गोचर से आप हमेशा खुश रहेंगे और सबकी आज्ञा का पालन करेंगे। साथ ही आप नीतियों से प्यार करेंगे और शास्त्रों की जानकारी नें रुचि दिखायेंगे। आपको कोई जल्दी से धोखा नहीं दे पायेगा। आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी होंगे। बुध आपके लिये तो लाभकारी होगा, लेकिन आपके परिवार के लिए अशुभ होगा। जीभ का स्वाद आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

बुध की अशुभ स्थिति से बचने के लिये

  • शनि संबंधी उपाय करें।
  • शनिवार के दिन काले तिल का दान करें।

मीन राशि
बुध का यह गोचर आपके नवें स्थान पर होगा। आप कुटुम्ब के सारे कर्तव्य अच्छे से निभायेंगे। आपके घर का सूखा घड़ा भी इस दौरान अपने आप भर जायेगा। धर्म, आयु और धन, सबमें वृद्धि होगी। बुध की अशुभ स्थिति में शरीर को कष्ट हो सकता है। रक्त संबधी विकार हो सकता है। ध्यान रहे अपनी कही बात से कभी ना मुकरें।

बुध की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ स्थिति से बचने के लिए

  • नाक छिदवाएं।
  • लोहे की लाल रंग की गोलियां अपने पास रखें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल