1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Monthly Horoscope: इस माह कर रहे है कई ग्रह राशिपरिवर्तन, इस राशियों के लिए होगा खास

Monthly Horoscope: इस माह कर रहे है कई ग्रह राशिपरिवर्तन, इस राशियों के लिए होगा खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 01, 2017 11:17 am IST,  Updated : Nov 01, 2017 11:17 am IST

इस माह बुध वृश्चिक राशि पर प्रवेश किया। इसके साथ ही शुक्र तुला राशि पर प्रवेश कर रहा है। इसके प्रभाव से कुछ राशियों के लिए अच्छा, तो कुछ राशियों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह माह....

horoscope
horoscope

मिथुन राशि
इस राशि के जातकों को नवम्बर माह के पहले सप्ताह में नीजि जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारण मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। योजनाओं की विफलता के कारण व्यावसायिक और वित्तीय हानि हो सकती है। साथ ही आपके आत्मविश्वास की कमी आ सकती है।

तुला राशि में शुक्र के विस्थापन के कारण आप अपने कार्यों से दूसरों को प्रभावित कर सकतें है। प्रेम के इजाहार के लिए ये समय अनूकूल रहेगा। रिस्तों में प्रगाढता आएगी। और विधार्थी अपनी पढाई और शिक्षा पर ध्यान केन्द्रित कर सकतें हैं।

तुला राशि में सूर्य के प्रभाव के कारण लंबी यात्राओं पर आपके खर्चे बढ सकते हैं। बच्चो द्वारा घर में खुशखबरी आ सकती है। व्यावसायिक तौर पर ये वक्त अच्छा रहने के योग हैं। प्रेम संबन्धो में स्थिरता बनी रहेगी, आपसी मतभेदों से बच कर रहें। साथ ही किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

माह के दूसरे तीसरे सप्ताह के दौरान वृश्चिक राशि में बुद्ध के विस्थापन से आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। आपके नाम और शौहरत बढने के योग हैं। कलाकारों के लिए अच्छा वक्त साबित हो सकता है।

मध्यांत के बाद वृश्चिक में सूर्य के प्रभाव से आपको जोड़ों संबन्धी बिमारियों का सामना करना पड़ सकता हैं। कैरियर को सही दिशा मिलने की संभावनाएं हैं, जिससे आपको नीजि तौर से संतुष्टी का एहसास होगा। प्रेम संबन्धो में आनन्द के पल बिता सकते हैं। और साथ ही दुश्मनों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

इस महीने के आखिरी सप्ताह में जीवनसाथी के साथ मतभेदो से बचने की कोशिश करें अविवाहितों को भी संयम बरतने की आवश्यकता हैं। कर्मचारीयों को लाभ होने के योग हैं। व्यावसायीयों को कोई भी फैसला लेने से पहले विचार कर लेना चाहिए। अपनी खुद की सेहत संबंधी परेशानियां आ सकती हैं, कोई दुर्घटना भी हो सकती है।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए इस माह की शुरुआत में पैतृक संपति से लाभ होने के योग है, मगर साथ ही आपके खर्चो में भी इजाफा होगा। खुद में उर्जा की कमी महसूस करेंगे। अपने उन मित्रो के साथ समय बिताएं जो बुरे वक्त में आपके साथ खड़े रहते हैं। मां की सेहत की चिंता सता सकती है, बाकि आपकी खुद की सेहत ठीक रहेगी। व्यावसायिक तौर पर ये समय कुछ अच्छे पल लेकर आएगा साथ ही आप अपने व्यावसाय का विस्तार करने के बारे में सोच सकते हैं। प्यार के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है।

तुला में शुक्र के प्रभाव के कारण आप कोई नया घर या वाहन खरीदने की सोच सकतें हैं। फैशन और कपड़ो से संबन्धित कोई नया व्यावसाय भी शुरु किया जा सकता है। वित्तीय लाभ के योग बन रहे हैं। दूसरे सप्ताह से आपका मन विचलित हो सकता है और बच्चो के प्रति चिंता रह सकती है। व्यावसाय में हानि भी हो सकती है, इसलिए कोई भी कार्य करने से पहले अच्छी तरह से विचार कर लें। वित्तीय स्थिति अच्छी नही रहेगी।

इस माह के मध्यांत के बाद वृश्चिक राशि में सूर्य के प्रभाव के चलते आपको नाम और यश की प्राप्ति हो सकती है और साथ ही कैरियर में बदलाव के लक्षण भी दिखाई दे रहें हैं। आप किसी नई नौकरी के बारे में सोच सकते हैं जिससे आपको लाभ हो। नीजि जीवन अच्छा गुजरेगा जीवनसाथी के साथ संबन्ध मधुर हो सकते हैं। प्रेम संबन्ध और मधुर होंगे साथ ही आपकी सेहत भी अच्छी रह सकती है।

 महीने के अंतिम सप्ताह में वित्तीय लाभ हो सकता है, इससे किसी के मन में आपके प्रति ईर्षा उत्पन्न होगी, परंतु आपको किसी की बात पर ध्यान देने की आवश्यकता नही है। प्रेम संबन्धो के लिए उत्तम समय साबित हो सकता है। उच्च शिक्षा की तरफ आपका ध्यान आकर्षित हो सकता है। वित्तीय स्थिति स्थिर रहने की आवश्यकता है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल