1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. ओडिशा: महज 5 साल की मुस्लिम बच्ची का कमाल, भगवत गीता पाठ में सबको पछाड़ा

ओडिशा: महज 5 साल की मुस्लिम बच्ची का कमाल, भगवत गीता पाठ में सबको पछाड़ा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 17, 2017 03:50 pm IST,  Updated : Mar 17, 2017 03:50 pm IST

ओडिशा के तटीय जिले केंद्रपाड़ा में पांच वर्षीय मुस्लिम लड़की फिरदौस ने भगवद गीता पाठन प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इस बच्ची का अंदाज बेहद खास था। जिसके कारण दूसरे बच्चों की मुकाबले इसका गायन खास था।

geeta- India TV Hindi
geeta

नई दिल्ली: मुस्लिम समुदाय की एक छोटी से बच्ची ने ऐसा काम किया जिसके बारें में आप सोच भी नहीं सकते है। वहीं इस 5 साल की लड़की ने भगवद्गीता सस्वर पाठ ऐसा किया की। जिसे सुन सबी आश्चर्यचकित हो गए। इस लड़की ने अव्वल स्थान पा सभी को चौका दिया।   

ये भी पढ़े

ओडिशा के तटीय जिले केंद्रपाड़ा में पांच वर्षीय मुस्लिम लड़की फिरदौस ने भगवद गीता पाठन प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इस बच्ची का अंदाज बेहद खास था। जिसके कारण दूसरे बच्चों की मुकाबले इसका गायन खास था।

जानिए कौन है फिरदौस

फिरदौस उडिसा के स्थानीय स्कूल सोवनिया रेसीडेंशियल स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है। इस अवस्था में जहां पर अपने पढाई की शुरुआत करते है। वही फिरदौस हिंदू शास्त्र कंठस्थ कर रही थी। इस प्रतियोगिता को जज करने वाले जूरी मेंबर पति बिरजा कुमार पाती ने फिरदौस की तारीफ करते हुए कहा कि मैं इस बच्ची की असाधारण प्रतिभा है। उसने 6 से 14 साल की श्रेणी में गीता पाठन प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया।

केंद्रपाड़ा निवासी आर्यदत्ता मोहंती ने फिरदौस की उपलब्धि पर कहा कि ‘हमने पढ़ा है कि इंडियन आइडल की गायिका के खिलाफ खुले मंच पर प्रस्तुति देने को लेकर फतवा जारी किया जा रहा है। लेकिन यहां एक मुस्लिम लड़की ने भगवद गीता प्रतिस्पर्धा में शीर्ष स्थान पर पहुंचकर सांप्रदायिक सद्भाव एवं सहिष्णुता की मिसाल पेश की है।’

अगली स्लाइड में पढ़े क्या बोली फिरदौस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल