1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 4 October 2021: प्रदोष व्रत के साथ मासिक शिवरात्रि, जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 4 October 2021: प्रदोष व्रत के साथ मासिक शिवरात्रि, जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 04, 2021 06:23 am IST,  Updated : Oct 04, 2021 05:21 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज का पंचांग।

Aaj Ka Panchang  4 October 2021: जानिए आज का पंचांग- India TV Hindi
Aaj Ka Panchang  4 October 2021: जानिए आज का पंचांग Image Source : INDIA TV

आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 9 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। आज त्रयोदशी तिथि वालों का श्राद्ध है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल। 

आज के व्रत

सोम प्रदोष व्रत: प्रत्येक महीने की कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती के निमित्त प्रदोष व्रत करने का विधान है | किसी भी प्रदोष व्रत में प्रदोष काल का बहुत महत्व होता है। त्रयोदशी तिथि में रात्रि के प्रथम प्रहर, यानी शाम के समय को प्रदोष काल कहते हैं।

राशिफल 4 अक्टूबर 2021: सिंह राशि वालों की किस्मत देगी आज उनका साथ, जानें अन्य का हाल

मास शिवरात्रि का व्रत: मास शिवरात्रि की पूजा चतुर्दशी तिथि के दौरान रात के समय किया जाता है और चतुर्दशी तिथि आज रात 9 बजकर 6 मिनट से शुरू होकर कल शाम 7 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। यानि कि चतुर्दशी तिथि की रात्रि आज ही रहेगी। लिहाजा मास शिवरात्रि का व्रत आज ही किया जायेगा। 

शुभ मुहूर्त

शुभ योग:  दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक शुभ योग

पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र: देर रात 2 बजकर 36 मिनट तक

आज का राहुकाल 

दिल्ली - सुबह 07:44 से सुबह 09:13 तक
मुबंई - सुबह 07:59 से सुबह 09:29 तक
चंड़ीगढ़ - सुबह 07:46 से सुबह 09:14 तक
लखनऊ - सुबह 07:29 से सुबह 08:58 तक
भोपाल - सुबह 07:42 से सुबह 09:11 तक
कोलकाता - सुबह 06:58 से सुबह 08:27 तक
अहमदाबाद - सुबह 08:01 से सुबह 09:30 तक
चेन्नई - सुबह 07:28 से सुबह 08:58 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त

सूर्योदय -  सुबह 06 बजकर 16 मिनट पर
सूर्यास्त -  शाम 06 बजकर 05 मिनट पर 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल