1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. प्रदोष व्रत 17 को: इस विधि और कथा से करें भगवान शिव को प्रसन्न

प्रदोष व्रत 17 को: इस विधि और कथा से करें भगवान शिव को प्रसन्न

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 16, 2016 03:00 pm IST,  Updated : Jun 16, 2016 03:01 pm IST

प्रदोष व्रत कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष दोनों को किया जाता है। इस बार प्रदोष व्रत 17 जून, शुक्रवार को है। जानिए पूजा विधि, महत्व और कथा के बारें में।

lord shiva with family
lord shiva with family

ऐसे करें प्रदोष व्रत में पूजा
सबसे पहले इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठ कर सभी नित्य कामों से निवृत्त होकर भगवान शिव का स्मरण करें। साथ ही इस व्रत का संकल्प करें। इस दिन भूल कर भी कोई आहार न लें। शाम को सूर्यास्त होने के एक घंटें पहले स्नान करके सफेद कपडे पहनें। इसके बाद ईशान कोण में किसी एकांत जगह पूजा करने की जगह बनाएं। इसके लिए सबसे पहले गंगाजल से उस जगह को शुद्ध करें फिर इसे गाय के गोबर से लिपे। इसके बाद पद्म पुष्प की आकृति को पांच रंगों से मिलाकर चौक को तैयार करें।

इसके बाद आप कुश के आसन में उत्तर-पूर्व की दिशा में बैठकर भगवान शिव की पूजा करें। भगवान शिव का जलाभिषेक करें साथ में ऊं नम: शिवाय: का जाप भी करते रहें। इसके बाद विधि-विधान के साथ शिव की पूजा करें फिर इस कथा को सुन कर आरती करें और प्रसाद सभी को बाटें।

अगली स्लाइड में जानें प्रदोष व्रत कथा के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल