1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. raksha bandhan 2017 : इस बार रक्षाबंधन में ग्रहण का काला साया, इस मुहूर्त में ही बांधे भाई को राखी

raksha bandhan 2017 : इस बार रक्षाबंधन में ग्रहण का काला साया, इस मुहूर्त में ही बांधे भाई को राखी

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jul 17, 2017 09:56 am IST,  Updated : Aug 04, 2017 04:34 pm IST

raksha bandhan 2017 :इस बार रक्षाबंधन में ग्रहण का काला साया इस बार रक्षाबंधन में कोई भी शुभ योग नहीं है बल्कि वह ग्रहण का काला साया लेकर आ रहा है। इस साल सिर्फ कुछ घंटे का ही शुभ मुहुर्त है। जिसमें ही बहनों को अपने भाईयों की कलाई में राखी बांधना है।

ralsha bandhan- India TV Hindi
ralsha bandhan

धर्म डेस्क( raksha bandhan 2017) : भाई-बहन का खास त्यौहार रक्षाबंधन भारत देश में धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को राखी बांध कर उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। वहीं भाई भी अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देते हैं। इस बार रक्षाबंधन सावन का आखिरी सोमवार 7 अगस्त को है।

हर साल सावन पूर्णिमा को रक्षबंधन का त्योहार बनाया जाता हैं। इस बार रक्षाबंधन में कोई भी शुभ योग नहीं है बल्कि वह ग्रहण का काला साया लेकर आ रहा है। इस साल सिर्फ कुछ घंटे का ही शुभ मुहुर्त है। जिसमें ही बहनों को अपने भाईयों की कलाई में राखी बांधना है। (सावन में महामृत्युंजय मंत्र करते समय न करें ये गलतियां, हो सकते है शिव रुष्ट)

आचार्य इंदु प्रकाश के बताया कि इस बार सावन में रक्षाबंधन होना तो बहुत ही शुभ है, लेकिन इसके साथ इस दिन चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है। जिसके कारण यह दिन शुभ नहीं माना जा रहा है। (जानिए सावन में किस तरह पूजन करने से होंगे महादेव प्रसन्न)

शुभ मुहूर्त

इस बार आप अपने भाई के हाथ में राखी सुबह 11 बजकर 7 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 50 मिनट के बीच बांध सकते है।

7 अगस्त को रात 10 बजकर 52 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरु हो रहा है जो कि 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक लग जाएगा। इससे पहले भद्रा का प्रभाव रहेगा। जिसके कारण इस समय राखी बांधना शुभ नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल