1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सिर्फ इन 2 कारणों से पैरों में नहीं पहने सोना, वजह है अजब सी

सिर्फ इन 2 कारणों से पैरों में नहीं पहने सोना, वजह है अजब सी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 16, 2018 03:46 pm IST,  Updated : Feb 16, 2018 03:46 pm IST

आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि हम हर आभूषण सोने के बनवा सकते है, लेकिन पायल और बिछिया चांदी की ही क्यों होती है। जानिए इसका वैज्ञानिक और धार्मिक कारण।

Ankle Bracelets- India TV Hindi
Ankle Bracelets

धर्म डेस्क: हिंदू धर्म में ऐसी कई मान्यताए और परंपराए है जो हमारे बहुत अधिक मानी जाती है। भारत एक ऐसा देश है जहां पर विभिन्न धर्म है। इन धर्मों में कई तरह के रीति-रिवाज और परंपराए है।

 

हिंदू धर्म एक ऐसा धर्म है जिसमें आज हर शुभ काम हो या फिर कोई खास मौका या फिर खाने का ढंग की क्यों न हो सभी में रिवाज होता है। लेकिन आप जानते है कि इन सभी कामों से हमारे शरीर को कितना फायदा मिलता है। साथ ही इससे हमारे दिमाग में भी अधिक प्रभाव पड़ता है।

हिंदू धर्म में एक चीज सबसे अलग है वो है किसी महिला का सोलह श्रृंगार। जो पूरी दुनिया में भी फेमस है। इस सोलह श्रृंगार में माथे की बिंदी से लेकर पांव में पहनी जाने वाली बिछिया तक होता है। हर एक चीज का अपना एक महत्व है। परंपराओं की दृष्टि से तो इनके महत्व रोचक हैं।

आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि हम हर आभूषण सोने के बनवा सकते है, लेकिन पायल और बिछिया चांदी की ही क्यों होती है। जानिए इसका वैज्ञानिक और धार्मिक कारण।

धार्मिक कारण

धार्मिक कारण के रुप में माना जाता है कि सोना लक्ष्मी का स्वरुप होता है। जिसके कारण भगवान विष्णु को सबसे ज्यादा पसंद है सोना। इसी कारण इसे नीचले हिस्से में नहीं पहना जाता है। इससे मां लक्ष्मी का अपमान होता है।

वैज्ञानिक कारण
इसमें माना जाता है कि सोने के बने आभूषणों की तासीर गर्म और चांदी की तासीर शीतल होती है। जो कि शरीर का तापमान बैलेंस बनाएं रखती है। इसी कारण आयुर्वेद के अनुसार माना जाता है कि मनुष्य का सिर ठंडा और पैर गर्म रहना चाहिए। यही वजह है कि सिर पर सोना और पैरों में चांदी के आभूषण ही धारण करने चाहिए। इससे सिर से उत्पन्न ऊर्जा पैरों में और चांदी से उत्पन्न ठंडक सिर में जाएगी। इससे सिर ठंडा व पैर गर्म रहेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें स्वास्थ्य लाब के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल