1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साल की पहली शनिश्चरी अमावस्या आज, ऐसे करें शनि देव को प्रसन्न

साल की पहली शनिश्चरी अमावस्या आज, ऐसे करें शनि देव को प्रसन्न

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2016 07:05 pm IST,  Updated : Jan 08, 2016 07:06 pm IST

धर्म डेस्क: हिंदू पचांग के अनुसार पौष मास कृष्णपक्ष की शनिवार को अमावस्या पड़ रही है। जोकि बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह साल 2016 की पहली अमावस्या होगी। जोकि शनिवार के दिन पड रही है।

lord shani
lord shani
  • अगर आप शनि भगवान को प्रसन्न करना चाहते है तो रोज इस मंत्र का जाप करें। इसके लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। फिर शनि देव की मूर्ति की विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद रूद्रक्ष की माला से इस मंत्र का जाप करें।

ऊं शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शन्योरभिस्त्रवन्तु न:।
ऊं ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:।

  • आप चाहे तो शनिदेव के इन 10 नामों से बना मंत्र का जाप कर सकते है जो कि बहुत अधिक फलदायी है।

कोणस्थ पिंगलो बभ्रु: कृष्णो रौद्रोन्तको यम:।
सौरि: शनैश्चरो मंद: पिप्पलादेन संस्तुत:।।

  • इसके साथ ही इस दिन दान-पुण्य करना चाहिए। इस दिन दान देना अक्षय पुण्य के बराबर है। साथ ही इस दिन भैंसे या घोड़े को चने खिलाएं और एक काली किनारी वाली धोती-कुर्ता, उड़द के पकौड़े, इमरती, काले गुलाब जामुन, छतरी, तवा-चिमटा आदि वस्तुओं का शनि मंदिर के पुजारी को दान देना चाहिए। या फिर किसी मंदिर में जाकर सरसों के तेल का भी दान कर सकते है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल