1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शीतला अष्टमी: आपकी संतान के लिए खास, ऐसें करें व्रत-पूजा

शीतला अष्टमी: आपकी संतान के लिए खास, ऐसें करें व्रत-पूजा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 19, 2017 02:48 pm IST,  Updated : Mar 19, 2017 02:48 pm IST

शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इस दिन जो महिला व्रत रखती है। उसके घर में कभी भी कोई दुख नहीं आता है। इसके साथ ही इस दिन व्रत करने से सुख-समृद्धि और संतान को किसी भी तरह की कोई बीमारी नहीं होती है।

maa sheetla
maa sheetla

ऐसे लगाएं भोग
मां शीतला की पूजा के लिए महिलाएं 19 मार्च की रात मां को अर्पित करने वाले और अपने व्रत के पारण के लिए खाए जाने वाले व्यंजन व भोग तैयार करेंगी। इसमें खीर व मीठी रोटी जैसे मीठे भोजन शामिल हैं। वहीं अगले दिन शीतला अष्टमी को उसे भोग के रूप में अर्पित कर बासी भोजन का सेवन करेंगी। वहीं कठोर व्रत करने वाली महिलाएं उस दिन घरों में चूल्हे भी नहीं जलाएंगी। ऐसे में उन घरों में उस दिन बासी भोजन को ही ग्रहण किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल