1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शीतला अष्टमी और नवमी के दिन ठंडा खाना और ठंडे पानी से ही क्यों किया जाता है स्नान, क्या आप जानते है ये कारण

शीतला अष्टमी और नवमी के दिन ठंडा खाना और ठंडे पानी से ही क्यों किया जाता है स्नान, क्या आप जानते है ये कारण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 07, 2018 05:22 pm IST,  Updated : Mar 07, 2018 05:22 pm IST

शीतला सप्तमी और अष्टमी के दिन बांसी या ठण्डा भोजन खाने की परंपरा है। साथ ही इस दिन ठण्डे पानी से नहाने का भी रिवाज़ है। जानिए इसका वैज्ञानिक कारण भी। जानिए क्या है वह...

shitla saptami
shitla saptami

वैज्ञानिक कारण
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से शीतलाष्टमी को सर्द ऋतु का आखिरी दिन माना जाता है। इसके बाद गर्मी की ऋतु आरंभ हो जाती है और गर्मियों में बासी खाना खराब होने लगता है। साल में एक दिन सर्दी और गर्मी के संधि काल में ठंडा भोजन करने से पेट और पाचन तंत्र को फायदा होता है। साथ ही इस दौरान होने वाली त्वचा संबंधी बीमारियों से भी राहत मिलती है। एक बात पर और ध्यान देने की जरूरत है कि इस दिन के बाद से बांसी भोजन करना बंद कर देना चाहिए।

ठंडे पानी से नहाना
ठंडे पानी से नहाने से हमारा रक्तसंचार अच्छा रहता है, साथ ही इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है। इससे शरीर में सफेद ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ती है, जो गर्मी के दौरान पनपने वाली बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करते हैं। साथ ही ठंडे पानी से नहाने से हमारा आलस और थकान भी मिटती है। अतः आज के दिन से ठण्डे पानी से नहाना आरंभ कर देना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल