1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मकर संक्रांति को इन उपायों से करें हर मनोकामना पूर्ण

मकर संक्रांति को इन उपायों से करें हर मनोकामना पूर्ण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 13, 2016 06:53 pm IST,  Updated : Jan 14, 2016 01:21 pm IST

मकर संक्रांति के दिन अगर सूर्य से संबंधित कुछ उपाय किएं जाए तो वह जरुर सफल होते है। ज्योतिषचार्य के अनुसार इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेगा। जिससे हर राशि नमें कुछ न कुछ प्रभाव भी पडेगा। इस दिन कोई व्यक्ति ये उपाय करें तो वह रंक से

makar sakranti
makar sakranti
  • मकर संक्राति के दिन स्नान आदि कामों से निवृत्त होकर पूर्व दिशा की ओर मुख करें और एक पाटे में साफ सफेद रंग का कपड़ा बिछाकर उसमें सूर्य देव की तस्वीर या मूर्ति रखें। इसके बाद उनकी पंचोपचार पूजा करें। और गुड का भोग और लाल रंग का पुष्प चढ़ाएं। इसके बाद लाल चंदन की माला से इस मंज्ञ का जाप करें। इस मंत्र का जाप कम से कम 5 माला करें। तभी आपको अधिक फायदा मिलेगा।

ऊं भास्कराय नम:

  • मकर संक्रांति पर गुड़ एवं कच्चे चावल बहते हुए जल में प्रवाहित करना शुभ रहता है। अगर सूर्यदेव को प्रसन्न करना हो तो पके हुए चावल में गुड़ और दूध मिलाकर खाना चाहिए। ये उपाय करने से भी सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल