1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. नवंबर माह का पहला दिन, यह ग्रह कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन 7 राशियों के लिए है खास

नवंबर माह का पहला दिन, यह ग्रह कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन 7 राशियों के लिए है खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 01, 2017 07:19 am IST,  Updated : Nov 01, 2017 07:19 am IST

ज बुधवार होने के साथ-साथ बुध ग्रह राशि परिवर्तन कर रहा है और वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। आज रात 12 बजकर 45 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि में जाएगा। बुध यहां 6 जनवरी तक रहेगा, लेकिन इस बीच 10 दिसंबर को बुध वृश्चिक राशि में ही वक्री भी होगा...

horoscope
horoscope

कुंभ राशि
आज के दिन मन में ख़ुशी होगी, क्योंकि आज आपके रुके हुए काम जल्दी ही पूरे हो जायेंगे। आज आपको सन्तान सुख मिल सकता है। आप आज कोई नया काम करने की योजना बना सकते हैं। अगर आप अविवहित हैं तो आपके लिए विवाह के प्रस्ताव आने की संभावना है। बिना सोचे-समझे धन खर्च करने से आज आपको हानि हो सकती है। आज अपना स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए बाहर का तला भुना खाने से बचें। मन्दिर में जाकर घंटी बजाएं, मन को शांति मिलेगी।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज किसी बात को लेकर मन बेचैन हो सकता है, लेकिन बड़े भाई से बात शेयर करने से मन को शांति मिलेगी। आज अपने दोस्तों और परिजनों से रुपयों का लेन-देन न करें। जॉब में प्रमोशन मिलने के आसार हैं। कारोबार में कड़ी मेहनत के बाद ही तरक्की मिलने के आसार हैं, लेकिन कचहरी के कामों में कोई परेशानी नहीं आएगी। आज सबसे प्यार से बात करें, काम अपने आप बन जायेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल