1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. नवंबर माह का पहला दिन, यह ग्रह कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन 7 राशियों के लिए है खास

नवंबर माह का पहला दिन, यह ग्रह कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन 7 राशियों के लिए है खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 01, 2017 07:19 am IST,  Updated : Nov 01, 2017 07:19 am IST

ज बुधवार होने के साथ-साथ बुध ग्रह राशि परिवर्तन कर रहा है और वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। आज रात 12 बजकर 45 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि में जाएगा। बुध यहां 6 जनवरी तक रहेगा, लेकिन इस बीच 10 दिसंबर को बुध वृश्चिक राशि में ही वक्री भी होगा...

horoscope- India TV Hindi
horoscope

हेल्थ डेस्क: आज बुधवार होने के साथ-साथ बुध ग्रह राशि परिवर्तन कर रहा है और वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। आज रात 12 बजकर 45 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि में जाएगा। बुध यहां 6 जनवरी तक रहेगा, लेकिन इस बीच 10 दिसंबर को बुध वृश्चिक राशि में ही वक्री भी होगा। बुध के वृश्चिक राशि में प्रवेश से विभिन्न राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा।

आज का दिन वृष, मिथुन, कर्क, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशियों के लिए खास होगा। इन राशि के जातकों को नौकरी, बिजनेस आदि में फायदा मिलेगा। अगर आपका कोई काम रुका हुआ है, तो वो आज पूरा हो जाएगा। वही मेष, सिंह, कन्या, तुला और धनु राशि के जातक आज थोड़ा संभलकर चलें, नहीं तो किसी अप्रिय घटना का समाना करना पड़ सकता है। जानिए आचार्य़ इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन....

मेष राशि  

आज का दिन वर्किंग लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी..जिससे परिवार वालों को आप पर गर्व महसूस होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम दिलाने वाला रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता दुर्गा की पूजा करें। हर समस्या का हल निकलेगा।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आयेगा। ऑफिस में आज आपके अच्छे काम की बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। आज बिजनेस में काफी अच्छा फायदा होगा। हाथ में आए अवसरों का भरपूर प्रयोग करें। भगवान शंकर की पूजा करने से आज आपको  सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है क्योंकि आज आपके कारोबार में बढोत्तरी के मौका मिल सकता है। कम बोलना ज्य़ादा फायदेमंद होगा। आज के दिन भाई-बहनों के संबंध में अनुकूलता बढ़ती महसूस होगी।  कुछ नया करने का मन होगा। संपत्ति और वाहन से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि
आज का दिन आपके परिवार और संतान के बेहतर भविष्य के लिए होगा। परिवार को समय दें। ससुराल से अचानक धन लाभ का योग है। संतान का पढ़ाई में मन लगेगा। निर्णय करेंगे वह सटीक साबित होगा। आज संपत्ति का लेन-देन से आपको आर्थिक फायदा भी होगा। आज के दिन प्राइवेट नौकरी में प्रमोशन का योग बनेगा। भगवान गणेश की पूजा से मनोकामनाएं पूरी होगी।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल