1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. भूलकर भी ये लोग न पहनें सोना, जानिए सोना से जुड़ी और रोचक बातें

भूलकर भी ये लोग न पहनें सोना, जानिए सोना से जुड़ी और रोचक बातें

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 31, 2017 12:41 pm IST,  Updated : Oct 31, 2017 12:41 pm IST

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि सोना पहनने से भी शुभ और अशुभ फल पड़ता है। जानिए किन लोगों को सोना नहीं पहनना चाहिए। इसके साथ ही जानिए किन्हें सोना पहनना चाहिेए।

gold- India TV Hindi
gold

धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि धातु हमारे जीवन में बहुत अधिक प्रभाव डालती है, अगर सही धातु आपने धारण नहीं कि तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। चाहे तांबा, चांदी, सोना हो या महंगे रत्न या फिर हीरे से बने आभूषण, ये सभी चीजें चाहे तो हमें संवार सकती हैं या फिर बिगाड़ भी सकती हैं। वहीं अगर सोने की बात करें, तो यह हमारा जीवन संवार भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि सोना पहनने से भी शुभ और अशुभ फल पड़ता है। जानिए किन लोगों को सोना नहीं पहनना चाहिए। इसके साथ ही जानिए किन्हें सोना पहनना चाहिेए।

इन्हीं में से एक धातु है सोना। क्योंकि यह सभी किसी न किसी ग्रह से संबंधित होते है। बाएं हाथ में सोने की बनी चीज पहनने से बचन चाहिए। अगर आप पहनना चाहते है, तो किसी ज्योतिष से पूछकर ही पहनें।

पैरों में सोना

पैरों में पायल और बिछिया हमेशा चांदी की पहनना चाहिए। कई लोग सोने की पहन लेते है। जिससे की उनके दाम्पत्य जीवन में समस्याएं होती रहती है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

कमर में सोना पहनना
भूलकर भी सोना कमर में न पहने इससे आपको पाचन संबंदी समस्या हो सकती है। इसलिए चांदी की बनी चीजें पहनें।

अगर आपके लॉकर में पैसे न रखकर घर के लॉकर में रखते है, तो इस बात का ध्यान रखें कि उस लॉकर की दिशा  उत्तर-पूर्व हो। जिससे की आपके घर सिर्फ खुसहाली ही आए।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़े और बातों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल