1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: जानिए किस दिशा में किस रंग की वस्तु रखने से मिलेगा विशेष लाभ

Vastu Tips: जानिए किस दिशा में किस रंग की वस्तु रखने से मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 25, 2017 08:12 am IST,  Updated : Oct 25, 2017 08:12 am IST

अगर रंग के अनुसार किसी वस्तु को सही दिशा में रख दें, तो इससे आपको दोगुना फायदा मिलता है। रुके काम पूरे होते है। हर काम में सफलता, परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। जानिए रंग के अनुसार किस दिश में कौन सी चीज रखना होगा शुभ।

vastu tips- India TV Hindi
vastu tips

धर्म डेस्क: रंग हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व रखते है। अगर रंग हो तो हमारी लाइप में बेरंग हो। जिसका कोई महत्व ही नहीं है। हर किसी को रंगीन दुनिया पसंद होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार रंग का अपना ही एक महत्व है। हर रंग के हिसाब से हम अपने घर कोई न कोई चीज लाते है। चाहे वो सजावट की चीज हो या फिर किचन का कोई समान।

आपको रंग के अनुसार बढ़ी ही आसानी से चीज मिल जाती है। वास्तु के अनुसार माना जाता है कि हर रंग के हिसाब से उचित एक दिशा होती है। यानी कि अगर रंग के अनुसार किसी वस्तु को सही दिशा में रख दें, तो इससे आपको दोगुना फायदा मिलता है। रुके काम पूरे होते है। हर काम में सफलता, परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। जानिए रंग के अनुसार किस दिश में कौन सी चीज रखना होगा शुभ।

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे विभिन्न रंगों की चीज़ों को सही दिशा में रखने के बारे में। किस रंग की वस्तुओं को किस दिशा में रखना चाहिए और उनका क्या प्रभाव होता है, बताऊंगा...

पीले रंग की चीजे

पीले रंग की चीज़ों में हर वो चीज़ आ जाती है, जो घर में उपयोग में आती हो। चाहें वो घर में रखी सब्जी-भाजी हो, या फिर पीली दाल, कोई पेंटिंग हो या गुलदस्ता आदि सभी चीजें जो पीले रंग की हैं, उन्हें घर के नैऋत्य कोण, यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।

पीले रंग की चीज़ों को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने से माता का स्वास्थ्य अच्छा रहता है, पेट संबंधी तकलीफों से छुटकारा मिलता है, लीवर का संचालन अच्छा रहता है और पाचन क्रिया अच्छे से होती है, लिहाजा पीले रंग से संबंधित चीज़ों को नैऋत्य कोण, यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़े और रंगों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल