1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: जानिए किस दिशा में किस रंग की वस्तु रखने से मिलेगा विशेष लाभ

Vastu Tips: जानिए किस दिशा में किस रंग की वस्तु रखने से मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 25, 2017 08:12 am IST,  Updated : Oct 25, 2017 08:12 am IST

अगर रंग के अनुसार किसी वस्तु को सही दिशा में रख दें, तो इससे आपको दोगुना फायदा मिलता है। रुके काम पूरे होते है। हर काम में सफलता, परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। जानिए रंग के अनुसार किस दिश में कौन सी चीज रखना होगा शुभ।

vastu tips
vastu tips

लाल रंग की चीजे
घर में उपयोग में आने वाली लाल रंग से संबंधित चीज़ों में टब, बाल्टी, कारपेट, सब्जियां आदि शामिल हो सकती हैं। लाल रंग से संबंधित चीज़ों को घर की दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से शुभ वास्तु के शुभ परिणाम मिलते हैं। क्योंकि लाल रंग का संबंध अग्नि तत्व से है और दक्षिण दिशा का संबंध भी अग्नि तत्व से ही है। इसलिए दक्षिण दिशा में लाल रंग से संबंधित चीज़ें रखना अच्छा होता है।

दक्षिण दिशा में लाल रंग की चीज़ें रखने से घर की मंझली कन्या को हर तरह से फायदा मिलता है। आंखों की रोशनी सही बनी रहती है और उनसे संबंधित किसी तरह की परेशानी नहीं होती।

हरे रंग की चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार हरे रंग से संबंधित चीज़ों को पूर्व या फिर दक्षिण-पूर्व दिशा, यानी कि आग्नेय कोण में रखना अच्छा होता है। साथ ही घर में हरी घास के छोटे-से बगीचे को भी इऩ्हीं दिशाओं में से एक में बनाना चाहिए। हरे रंग और इन दोनों दिशाओं का संबंध काष्ठ तत्व, यानी कि लकड़ी से है। इसलिए पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में हरे रंग की चीजें रखना शुभ फलदायी है।

पूर्व दिशा में हरे रंग की चीज़ें रखने से घर के बड़े बेटे के जीवन की गति हमेशा बढ़ती रहती है। उसके पैर मजबूत होते हैं। वहीं आग्नेय कोण में हरे रंग की चीज़ें रखने से बड़ी बेटी को फायदा होता है। उसका लगातार विकास होता है और नितम्बों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और रंगों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल