1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्र ने किया राशिपरिवर्तन, होगा इन 4 राशियों को नुकसान

शुक्र ने किया राशिपरिवर्तन, होगा इन 4 राशियों को नुकसान

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 15, 2017 06:49 am IST,  Updated : Sep 15, 2017 06:49 am IST

आज शुक्र ग्रह ने राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश किया है। इसके साथ ही मंगल, सूर्य, बुध, शुक्र एक साथ होने से इन 4 राशिय के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि
कई तरह के विचार आपके दिमाग में कई तरह विचार आयेंगे। आपके कॉन्टैक्ट के किसी व्यक्ति से आपकी बहस हो सकती है। आज पूरा होता हुआ काम भी रूक सकता है। अचानक खर्च बढ़ सकता है। आप में एनर्जी का लेवल थोड़ा डाउन रहेगा। आज विरोधी पक्ष सक्रिय रहेंगे उनसे दूरी बनाकर रहें आपके लिये अच्छा रहेगा फिर भी कुछ परेशानियां आज सकती हैं। संतान पक्ष की असफलता आपको निराश कर सकती है।

आज कोई नया वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो प्लान को कैंसिल कर दें। हो सके तो घर पर ही छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज मछलियों को आटें की गोलियां बनाकर खिलायें। परेशानियां दूर हो जायेंगी।

मीन राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज नफरत की भावना महंगी पड़ सकती है। रिश्तों में हमेशा के लिए दरार भी डाल सकती है। आज आप बड़े बुजुर्ग की बात मांगकर निवेश करेंगे तो घाटे की उम्मीद कम रहेगी। कार्यक्षेत्र में आ रही है दिक्कतों से आप परेशान हो जायेंगे।

इस राशि के जो लोग कॉस्मेटिक के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें उम्मीद से कम लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य के नजरिये से आज आपकी सेहत में थोड़ी गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आज तली चीजों को न खायें। वृद्ध आश्रम में चावल दान करने से मानसिक तनाव कम रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल