1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज सूर्य कर रहा है सिंह राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा असर

आज सूर्य कर रहा है सिंह राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा असर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 15, 2017 02:08 pm IST,  Updated : Aug 15, 2017 02:08 pm IST

धर्म डेस्क: आज सूर्य सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए आज का दिन अच्छा जाएगा। सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश का प्रभाव, पूरे भारत के जनमानस पर, उनके कामकाज पर पड़ेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज सूर्य सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए आज का दिन अच्छा जाएगा। सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश का प्रभाव, पूरे भारत के जनमानस पर, उनके कामकाज पर पड़ेगा। इसके साथ ही भाद्र पद की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। सूर्य पहले कर्क राशि में था जो कि अब सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

संक्रांति एक ऐसा त्योहार है जिसकी तिथि का निर्धारण सूर्य की गति के आधार पर होता है, जबकि भारतीय पंचांग की अन्य तिथियां चन्द्रमा की गति के आधार पर तय की जाती हैं। एक साल में 12 संक्रांतियां होती हैं जिनमें से 6 दक्षिणायन और 6 उत्तरायण होती हैं। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही उत्तरायण और कर्क राशि में प्रवेश होते ही दक्षिणायन काल शुरू हो जाता है। फिलहाल दक्षिणायन चल रहा है।

ये भी पढ़ें:

मेष राशि

आज जीवनसाथी के साथ आज अच्छे पल बिताने के काफी मौके मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आप स्वयं उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए प्रयासरत हैं तो इस संबंध में आप विदेश जा सकते हैं। आज आपको अपने काम और पारिवारिक जीवन के बीच बेहतर तालमेल बनाकर चलना होगा।

अगर आज आप कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। सफलता मिलेगी। अपने पार्टनर को कोई कीमती उपहार देकर आप वैवाहिक जीवन में खुशियों की मिठास घोलेंगे | कहीं बाहर घूमने जाने का भी प्लान बन सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होगा। आज आप संतान की किसी उपलब्धि से खुश होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल