1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार: शुक्र के राशिपरिवर्तन के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों के लिए होगा आज का दिन खास

गुरुवार: शुक्र के राशिपरिवर्तन के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों के लिए होगा आज का दिन खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 02, 2017 08:23 am IST,  Updated : Nov 02, 2017 11:48 am IST

आज गुरुवार होने के साथ-साथ दो शुभ योग के साथ शुक्र राशि परिवर्तन कर रहा है। जिसके कारण हर राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। आज यायीजयद योग यानी की कानूनू दिन है। इस दिन कानूनी काम करने का अच्छा दिन माना जाता है। जानिए आपका कैसा रहेगा आज का दिन....

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज गुरुवार होने के साथ-साथ दो शुभ योग के साथ शुक्र राशि परिवर्तन कर रहा है। जिसके कारण हर राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। आज यायीजयद योग यानी की कानूनू दिन है। इस दिन कानूनी काम करने का अच्छा दिन माना जाता है। ये योग सुबह 06:09 से शाम 04:12 तक रहेगा। वहीं सबसे विशेष योग सर्वार्थसिद्ध योग लग रहा है। जो कि सुबह 06:56 से रात 03:29 तक रहेगा। इसमें शुभ काम करें। आपको सफलता जरुर हासिल होगा। वहीं रात 12 बजकर 01 मिनट पर शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेगा और 20 दिसंबर तक इसी राशि में रहेगा। शुक्र एक स्त्री ग्रह है। अंग्रेजी में इसे विनस कहते हैं। शुक्र का कारक भाव सातवां है और इसका रंग दही की तरह सफेद है।

शनि, बुध व केतु शुक्र के मित्र हैं, जबकि सूर्य, चंद्र व राहु इसके शत्रु हैं और मंगल व गुरु इसके लिये सम हैं। मीन राशि में शुक्र उच्च का और कन्या राशि में यह नीच का होता है। वहीं पहले, छठे और नवें भाव को छोड़कर अन्य भावों में यह शुभ फल देता है। लेकिन चंद्र-शुक्र किसी भी तरह शत्रु हों तो माता को आंखों संबंधी कष्ट हो सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज का दिन नई सौगात लेकर आएगा। आप आने वाले दिनों की प्लानिंग करेंगे। आज मेहनत आपको पॉज़िटिव रिज़ल्टस दिलाएगी। बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा। किस्मत आपके साथ रहेगी। आज ऑफिस में सभी से अपनी बात मनवा सकते है। सीनियर्स आपकी राय पर पॉज़िटिव रिस्पॉन्स देगें। इस राशि के बिजनेसमैन्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। धनलाभ के योग नजर आ रहे हैं। उधार के लेन-देन से बचें।

वृष राशि
संगीत के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शुभ है। संगीत के क्षेत्र में कोई विशेष सफलता हासिल होगी। विवाहित लोगों के जीवनसाथी का व्यवहार प्यार भरा रहेगा। हालांकि आज बिना कारण खुद को तनाव ग्रस्त महसूस करेगें । स्टूडेंटस के लिए दिन अच्छा साबित होगा।  शाम को माइंड फ्रेश करने के लिए किसी दोस्त के घर जा सकते हैं या फिर फोन पर उनसे बात हो सकती है।

मिथुन राशि
आज निवेश करते समय सावधानी बरतें। आज बिजनेस में धन लाभ होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कला क्षेत्र से जुड़े छात्रों को आज अच्छा धन लाभ होगा। आज आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। ऑफिस में किसी को उधार देने से बचें। किसी जरूरतमंद को आज कपड़े दान करने से आपके बिगड़े हुए काम पूरे होगें।

कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोग आज जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के संगीतकार या वेब डिजाइनर्स के करियर में आज राजयोग की स्थिति बन रही है। कार्य के लिए आपको एक्स्ट्रा दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। आज आप बहस करने से बचें। सावधान रहने की जरूरत है। आप थोडा थका हुआ महसूस करेंगे।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल