1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार का राशिफल: बन रहा है सर्वाथसिद्ध योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

शुक्रवार का राशिफल: बन रहा है सर्वाथसिद्ध योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 21, 2017 10:52 pm IST,  Updated : Dec 21, 2017 10:52 pm IST

आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाता है। सर्वार्थसिद्ध योग सुबह 06:43 से शाम 07:11 तक रहेगा। जानिए राशिफल...

Astrology- India TV Hindi
Astrology

धर्म डेस्क: आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाता है। सर्वार्थसिद्ध योग सुबह 06:43 से शाम 07:11 तक रहेगा। जिसके कारण हर राशि में कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि  

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। जिस काम का आपको लम्बे समय से इंतजार था वो आज पूरे हो जाएंगे। इस कार्य के लिए आपका बड़ा भाई आपकी मदद कर सकता है। नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। दांपत्य जीवन में पहले से ज्यादा खुशियां होंगी।  आपको सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। चांदी के गिलास में पानी पीने से सेहत ठीक रहेगी।

वृष राशि
आज आपका सामाजिक कार्यों में रूझान रहेगा। पड़ोसियों के साथ मीटिंग भी हो सकती है। जिसका मकसद साफ सफाई का होगा। आपकी कंपनी को कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। जिससे आगे चलकर आपको फायदा होगा। बच्चों के भविष्य को लेकर आप किसी से परामर्श ले सकते है। आर्किटेक वालें स्टूडेंट्स को मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा। सफेद खरगोश को घर में लाने से सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल