1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार का राशिफल: बन रहे है 2 शुभ योग, लेकिन ये 4 राशियों के लिए होगा अशुभ

शनिवार का राशिफल: बन रहे है 2 शुभ योग, लेकिन ये 4 राशियों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 24, 2017 01:35 pm IST,  Updated : Nov 24, 2017 01:35 pm IST

आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि की वृद्धि है। आज शनिवार का दिन है। इसके साथ ही आज 2 शुभ योग और एक अशुभ समय के कारण कुछ राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जानिे कैसा रहेगा आपका दिन....

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

धनु राशि का राशिफल
आज का दिन आर्थिक  चुनौतियों से भरा रहेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। कम मेहनत से अधिक आमदनी की संभावना है। अपना बिज़नेस करने वालों के लिए आज का मुनाफ़ा कमाने वाला साबित हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को सतर्क रहना चाहिए।

नौकरी की तलाश में लगे युवाओं को अच्छे ऑफ़र मिल सकते हैं। सोचा हुआ कार्य समय पर बन जाने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और काम काज में प्रगति होगी। दिमाग़ लगाकर कार्य करने से आप अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। विरोधी पक्ष से सावधान रहें। आज धार्मिक स्थल पर कुछ समय बिताएं, स्वास्थ्य के प्रति चिंताएं कम होंगी।

मकर राशि का राशिफल
आज धन प्राप्ति का अच्छा योग बन रहा है। कोई पुराना उधार वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। जिसके चलते आप अपने व्यवसाय को विस्तार देने के बारे में सोच सकते हैं या किसी नए व्यापार में निवेश कर सकते हैं।

आज बिजनेस में तरक्की होगी। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है । जिसके चलते आपको अच्छी सैलरी मिल सकती है। बच्चों के साथ समय बीतेगा। प्रोफेशनल लाइफ के नजरिये से देखा जाए तो दिन अच्छा है। नया काम मिलेगा। ऊं का उच्चारण करें, मानसिक रूप से मजबूती मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल