1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार का राशिफल: बन रहे है 2 शुभ योग, लेकिन ये 4 राशियों के लिए होगा अशुभ

शनिवार का राशिफल: बन रहे है 2 शुभ योग, लेकिन ये 4 राशियों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 24, 2017 01:35 pm IST,  Updated : Nov 24, 2017 01:35 pm IST

आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि की वृद्धि है। आज शनिवार का दिन है। इसके साथ ही आज 2 शुभ योग और एक अशुभ समय के कारण कुछ राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जानिे कैसा रहेगा आपका दिन....

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि का राशिफल
आज का दिन किसी रुके कार्य को करने के लिए बेहतर है। स्टूडेंट्स को आज अपने प्रोजेक्ट के लिए  वहावाही मिलेगी। कारोबार बढ़ सकता है जिससे आपको बहुत अच्छा लगेगा। आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। किस्मत से धन लाभ होगा।

आप बहुत संवेदनशील भी होंगे और दूसरों की समस्याओं को गंभीरता से सुनेंगे। आपका कॉन्फिडेंस भी साफ दिखेगा और उससे सोचे हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। मन्दिर के बाहर किसी गरीब को कपड़े दान करें, रूके हुए काम जल्दी बनेंगे।

मीन राशि का राशिफल
आज समाज में मान सम्मान प्राप्त हो सकता है। धन के मामले में आसानी से किसी पर भरोसा न करें। आपके साथ किसी मामले में धोखा भी हो सकता है। पढ़ाई लिखाई में साथियों की मदद मिल सकती है।  खुद की तारीफ न करें तो ही अच्छा है।

आज आपके पास जितने भी संसाधन हैं उनका उपयोग समाज के कल्याण में करें साथ ही अपनों को खुश करने का भी प्रयास करें। गुरु या बड़े की सलाह से आज अपने काम की शुरुआत करें, निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल