1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार का राशिफल: बन रहा है रवियोग, इस लोगों के लिए शुभ होगा मंडे

सोमवार का राशिफल: बन रहा है रवियोग, इस लोगों के लिए शुभ होगा मंडे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 24, 2017 03:20 pm IST,  Updated : Nov 26, 2017 04:20 pm IST

आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को दुर्गाष्टमी व्रत किया जाता है। साथ ही आज शाम 04 बजकर 27 मिनट से कल शाम 05:12 तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को दुर्गाष्टमी व्रत किया जाता है। साथ ही आज शाम 04 बजकर 27 मिनट से कल पूरे दिन, पूरी रात और अगले दिन शाम 05:12 तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। जिसके कारण हर राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। बिजनेस, नौकरी आदि में पदोन्नति भी मिलेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि का राशिफल

इस राशि वालों के रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे। इस राशि के जो लोग जॉब करते है आज आपकी पदोन्नति हो सकती है। विवाहित लोगों को पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा। आज शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहेगा। इस राशि वाले छात्रों का पढाई में आज ज्यादा मन लगेगा। आज कोई धार्मिक कार्य करने का मौका मिल सकता है जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढेगा। कुत्ते को रोटी खिलाएं, धन लाभ होगा।

वृष राशि का राशिफल
इस राशि वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। इस राशि के बिजनेसमैन नया बिज़नेस शुरू करें तो सफलता प्राप्त होगी। इस राशि वाले लोग आज कहीं घुमने जाने का प्लान बना सकते है। इस राशि वाले लोगों को आज माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपके काम आसानी से पुरे हो जायेंगे। पान के पत्ते में सुपाड़ी रख कर मंदिर में चढ़ाएं शरीर स्वस्थ रहेगा।

मिथुन राशि का राशिफल
इस राशि वालों का दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि वाले जो लोग राजनीति में है आज आपके काम के लिए तारीफ मिलेगी। लवमेट आज कही लंच पर जा सकते है। जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते है आज किसी अच्छी जमीन में पैसा लगा सकते है लाभ होगा। बिजनेसमैन को आर्थिक लाभ हो सकता है। लम्बे समय से चली आ रही बीमारी से आपको राहत मिलेगी। भैरव बाबा को फूल चढ़ाएं धन-संपत्ति घर आएगी।

कर्क राशि का राशिफल
इस राशि वालों को जॉब में ज्यादा काम करना पड सकता है। इस राशि वाली स्त्रियों को पति का सहयोग प्राप्त होगा। युवाओं को जीवन में नई सफलताएँ मिल सकती है। आपके आधुरे काम आज पुरे हो सकते है। इस राशि के जो छात्र साइंस की फील्ड से है आपको लैब में कोई नया प्रयोग सीखने को मिल सकता है। रोड में सावधानी से चलें। आज गणेश जी को लड्डू का भोग लगायें कार्य सफल होंगे।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल