1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. भूलकर भी रात के समय पास में न रखें ये चीजें, हो सकता है हानिकारक

भूलकर भी रात के समय पास में न रखें ये चीजें, हो सकता है हानिकारक

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 05, 2017 07:31 am IST,  Updated : Oct 05, 2017 07:31 am IST

सोते समय कुछ चीज़ों को अपने पास रखने से व्यक्ति कई तरह की आर्थिक और मानसिक परेशानियों से घिरा रहता है। जानिए ऐसी कौन सी चीजें है जो वास्तु के अनुसार पास में रखकर नहीं सोना चाहिए....

sleep- India TV Hindi
sleep

धर्म डेस्क: कई बार हम अपने साथ ऐसी चीजें रख लेते है। जिसके बारें में हम नहीं जानते है कि यह हमारे लिए हानिकारक साबित हो सकती है। वास्तु के अनुसार कई बार हम ऐसी चीजे खुद के पास सोते समय रख लेते है। जो कि सबसे ज्यादा निगेटिक एनर्जी हमारे अंदर लाते है। जिसके कारण हमारी सेहत में सबसे ज्यादा फर्क पड़ता है।  हम ऐसी ही कुछ चीजों के बारें में बता रहे है। जिनको भूलकर भी पास में नहीं रखना चाहिए।  

सोते समय कुछ चीज़ों को अपने पास रखने से व्यक्ति कई तरह की आर्थिक और मानसिक परेशानियों से घिरा रहता है।

  • सोते समय अपने पास कभी भी पर्स या बटुआ नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से हर समय पैसों से संबंधित चिंता बनी रहती है और मानसिक तनाव पैदा होता है।
  • आप सोते समय पैसों को किसी अलमारी या अन्य किसी सेफ जगह पर रख सकते हैं।
  • किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, जैसे मोबाईल फोन, या घड़ी भी अपने पास रखकर नहीं सोना चाहिए।
  • अपनी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित कोई चीज़, अखबार या किताब को अपने तकिए के नीचे नहीं रखना चाहिए। इससे विद्या का अपमान होता है।
  • एक बात और अपने सिरहाने के पास या बेड के नीचे कभी भी जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। इससे सेहत पर नेगेटिव इफेक्ट पड़ता है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल