1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. राशिफल: नवंबर माह का आखिरी दिन, इन राशियों को मिलेगा अपार धन

राशिफल: नवंबर माह का आखिरी दिन, इन राशियों को मिलेगा अपार धन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 29, 2017 07:07 pm IST,  Updated : Nov 29, 2017 07:07 pm IST

आज यायीजयद योग भी लग रहा है। जिसके कारण कानून संबंधी काम आज निपटा लें। इसमें आपको लाभ मिलेगा। यह शुभ योग सुबह 06:29 से शुरू हो चुका है और रात 09:26 तक रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

धनु राशि का राशिफल
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है| आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जा सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन बेस्ट है। जरूरतमंद को कुछ गिफ्ट करें। आप के अधूरे काम पूरे होंगे।

मकर राशि का राशिफल
आज किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश होंगे। अगर आज नए काम को शुरू करें तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। इस राशि के ट्रैवेल एजेंसी वाले लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है। रास्ते में आज किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है। जिसे लेकर आप घर पर जा सकते हैं। विवाहित लोग आज जीवनसाथी से बहस करने से बचें। आज मीठी भाषा का प्रयोग करें। आज मां लक्ष्मी को सफेद फूल चढ़ाएं। कृपा बरसेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल