1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. राशिफल: नवंबर माह का आखिरी दिन, इन राशियों को मिलेगा अपार धन

राशिफल: नवंबर माह का आखिरी दिन, इन राशियों को मिलेगा अपार धन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 29, 2017 07:07 pm IST,  Updated : Nov 29, 2017 07:07 pm IST

आज यायीजयद योग भी लग रहा है। जिसके कारण कानून संबंधी काम आज निपटा लें। इसमें आपको लाभ मिलेगा। यह शुभ योग सुबह 06:29 से शुरू हो चुका है और रात 09:26 तक रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि का राशिफल
आपकी तरक्की में आ रही रूकावटें आज दूर होंगी। इस राशि के बिल्डर्स को आज धनलाभ होगा साथ ही नया कॉन्ट्रेक्ट भी मिल सकता है। पहले से बनायी हुई योजनायें आज पूरी हो जाएंगी। परिवार  में आज सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेगें। आज किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज गणेश जी को लड्डू का भोग लगाने से घर की सारी मुश्किलें दूर हो जाएंगी।

मीन राशि का राशिफल
आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दुश्मन आज आपसे दोस्ती करने के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। बड़े दिनों से चले आ रहे पैर के दर्द से आपको राहत मिलेगी। लवमेट आज किसी ट्रिप का प्लान बना सकते है। जीवनसाथी को लेकर किसी लांग ड्राइव पर जाये तो रिश्ते में मजबूती आयेगी। बिजनेस के सिलसिले में बाहर जाने का प्लान बनेगा। आज अपनी काबिलियल से काम को सरलतापूर्वक पूरा करेंगे। जिसके कारण घर में छोटी-सी पार्टी हो सकती है। सुबह-सुबह शंकर पर दूध चढ़ाएं। जीवन में सफलता मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल