1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार: कार्तिक पूर्णिमा होने के साथ-साथ बन रहा है शुभ योग, इन राशियों के लिए होगा खास

शनिवार: कार्तिक पूर्णिमा होने के साथ-साथ बन रहा है शुभ योग, इन राशियों के लिए होगा खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 03, 2017 01:09 pm IST,  Updated : Nov 03, 2017 01:09 pm IST

आज यायीजयद योग बन रहा है। जो कि सुबह 06:11 से सुबह 10:53 तक रहेगा। जिसके कारण आज कानून संबंधी काम करने के लिए अच्छा दिन है। प्रापर्टी, जमीन आदि के काम आज निपटाना अच्छा साबित हो सकता है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

तुला राशि
आज आप फिज़ूलखर्ची से बचें। ख़रीदारी सोच समझकर करें। कोर्ट के मामले में आज भाग-दौड़ हो सकती है। तनाव बढ़ सकता है। धैर्य से काम लें। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा है। बढ़िया वैवाहिक प्रस्ताव मिलेंगे।कार्यक्षेत्र में आज आपको नई जवाबदारी मिल सकती है। आपको अनुभव का लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन पॉज़िटिव रहेगा । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज सुख-सुविधा में वृद्धि होगी।इसका आपको लाभ भी होगा। आप पिता से संबंध सुधारने का प्रयास करें। पारिवारिक मामलों में बुज़ुर्गों की सलाह से काम करें। आपको ज़मीन-जायदाद के मामलों में लाभ होने के योग बन रहे हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल