1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार: बन रहा है अमृतसिद्ध योग, इन 6 राशियों को मिलेगा लाभ

शुक्रवार: बन रहा है अमृतसिद्ध योग, इन 6 राशियों को मिलेगा लाभ

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 06, 2017 08:06 am IST,  Updated : Oct 06, 2017 08:06 am IST

आज रेवती नक्षत्र बन रहा है। जिसके कारण श्रीवत्स और अमृत सिद्ध योग बन रहा है। इसके साथ ही मीन राशि का चंद्रमा लक्ष्मी योग बना रहा है। जिसके कारण इन 6 राशियों का आज भाग्य खुल जाएगा।

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आपकी राशि का भविष्य बताने के लिए आज से कार्तिक मास की शुरुआत हो रही है। साथ ही कार्तिक मास के स्नान-व्रत आदि नियम भी शुरू हो जायेंगे। कार्तिक का महीना चातुर्मास में से एक है। इसके अलावा श्रावण, भाद्रपद और आश्विन बीत चुके हैं। इसके साथ ही आज रेवती नक्षत्र बन रहा है। जिसके कारण श्रीवत्स और अमृत सिद्ध योग बन रहा है। इसके साथ ही मीन राशि का चंद्रमा लक्ष्मी योग बना रहा है। जिसके कारण इन 6 राशियों का आज भाग्य खुल जाएगा।

आज का दिन वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों के लिए किस्मत चमकाने वाला दिन साबित हो सकता है। रुका हुआ हर काम, धन लाभ, नौकरी, बिजनेस में भी लाभ मिलेगा। अगर इन राशियों के लोग कोई काम करने की सोच रहे है, तो आज करें। आपको लाभ मिलेगा। इसके अलावा मेष, सिंह, तुला, धनु, मकर और मीन राशि के जातक आज थोड़ा परेशानी भरा दिन बीतने वाला है। जानिए आचार्य़ इंदु प्रकाश से और कैसा बीतेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। पिता के सहयोग से आज कोई नया बिजनेस शुरु कर सकते हैं । अच्छा धन लाभ होगा । इस राशि के छात्रों को आज परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। किसी नए विषय की पढ़ाई शुरु करने के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है।

आज सामाजिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। इससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी । भगवान गणेश को लडडू का भोग लगाएं । सब कुछ अच्छा रहेगा।

वृष राशि
आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। किसी डील को लेकर इस राशि के बिजनेसमैन विदेश जा सकते हैं। ऑफिस में आज हर किसी से आपका व्यवहार सामान्य बना रहेगा। जॉब में आपको प्रमोशन मिल सकता है।

आज लवमेट से कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। इससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुची बढ़ेगी। घरवालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। मां दुर्गा के मंदिर में लाल चुन्नी चढ़ाएं आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

ये भी पढ़ें;

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल