1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Utpanna Ekadashi 2017: आज का दिन आपके लिए होगा खास, ये उपाय कर पाएं मनवांछित फल

Utpanna Ekadashi 2017: आज का दिन आपके लिए होगा खास, ये उपाय कर पाएं मनवांछित फल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 10, 2017 11:18 am IST,  Updated : Nov 14, 2017 06:20 am IST

आपके सारे काम सही समय पर सही तरीके से पूरे हो सकते हैं, आपके बिजनेस की तरक्की होती जायेगी और आपकी घर की खुशहाली बरकरार रहेगी। इसके लइए 14 नवंबर को करें ये काम...

ekadashi
ekadashi

  • पीला रंग श्री हरि का पसंदीदा रंग है। इसलिए अपने दाम्पत्य जीवन में गुड़ की सी मीठास भरने के लिये आज के दिन दूध, चावल की खीर बनाएं और उसमें केसर की पत्तियां डालें। जब खीर बन जाये तो भगवान को उसका भोग लगाकर एक-दूसरे को खिलाएं। आपके जीवन की मधुरता हमेशा बनी रहेगी।
  • वहीं अगर आप और आपके जीवनसाथी के बीच में हमेशा खटपट बनी रहती है, तो सुलह करने के लिये, आपसी समझ बढ़ाने के लिये आज के दिन सुबह के समय पीपल के पेड़ की परिक्रमा करते हुए उस पर 11 बार सूत का धागा लपेटें और घर लौट आयें। आपको जल्द ही फर्क देखने को मिलेगा।
  • अगर आपको लेनदारों ने परेशान कर रखा है, पैसा मांगने कभी भी वे आपके घर चले आते हैं, तो आज के दिन इसका भी एक उपाय है। एक लोटा जल लें और पीपल के पेड़ की 11 परिक्रमा करते हुए वो जल नीचे जमीन में गिराते हुये 'ऊँ नारायणाय नमः' मंत्र का जाप करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायो के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल