1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा संयोग, राशिनुसार ये उपाय कर हो जाएं मालामाल

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा संयोग, राशिनुसार ये उपाय कर हो जाएं मालामाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 23, 2018 02:22 pm IST,  Updated : Aug 23, 2018 02:22 pm IST

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी से संबंध रखता है और मां लक्ष्मी हमारे जीवन में सुख- सौभाग्य, समृद्धि, धन-सम्पत्ति आदि से संबंध रखती हैं। जानिए राशिनुसार क्या करें उपाय।

Varalakshmi vrat
Varalakshmi vrat

तुला राशि
अगर आपके बच्चों की तरक्की में आर्थिक रूप से किसी प्रकार की बाधा आ रही है और आपको किसी प्रकार की मदद नहीं मिल पा रही है तो आज के दिन हो सके तो 11 कन्याओं को घर बुलाकर खाना खिलाना चाहिए। अगर 11 को न खिला सकें तो 9 कन्याओं को खिलाना चाहिए। नहीं तो 7 कन्याओं को खिलाएं, नहीं तो 5 कन्याओं को खिलाएं। अगर वो भी न हो सके तो किसी एक कन्या को खाना खिलाएं। देखिये ये आपकी श्रद्धा पर निर्भर करता है कि आप कितनी कन्याओं को भोजन कराते हैं। भोजन कराने के बाद कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लेना न भूलें। आज के दिन ऐसा करने से आपके बच्चे की तरक्की में जो भी आर्थिक बाधा आ रही है, वह जल्द ही दूर हो जायेगी।

वृश्चिक राशि
अगर आप अपने जीवन में खुशियों का संचार करना चाहते हैं, तो उसके लिये आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद, साफ कपड़े पहनकर सबसे पहले देवी मां के आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए। फिर दाहिने हाथ में फूल लेकर देवी मां के आगे रखें और उन्हीं फूलों के ऊपर एक मिट्टी के दीपक में घी डालकर, रूई की बाती लगाकर ज्योत जलाएं। साथ ही देवी मां को लाल चुनरी चढ़ाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में ढेर सारी खुशियों का संचार होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल