1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर में भूखंड संबंधी कोई भी कमी होने पर रखें पिरामिड, वास्तु दोषों से मिलता है छुटकारा

Vastu Tips: घर में भूखंड संबंधी कोई भी कमी होने पर रखें पिरामिड, वास्तु दोषों से मिलता है छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 25, 2020 07:12 am IST,  Updated : Jan 25, 2020 10:13 am IST

वीथी शूल दोष होने पर भूखंड की उस दिशा में 9 पिरामिड लगाएं, जहां पर वीथी शूल हो रहा है।

vastu shastra pyramid for home- India TV Hindi
वास्तु शास्त्र: पिरामिड से वास्तु दोषों से मिलता है छुटकारा

वास्तु शास्त्र में कल हमने आपको पिरामिड के बारे में कुछ जानकारियों से अवगत कराया था, जैसे पिरामिड किस धातु का होना चाहिए और इसे घर में रखने से क्या फायदे होते हैं। वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि कैसे पिरामिड के जरिये घर के कुछ वास्तु दोषों से छुटकारा मिलता है।

अगर आपके घर के भूखंड की भुजाएं मुख्य दिशाओं के समानांतर नहीं है तो ऐसे भूखंड को दिक्दोष वाला भूखंड कहते हैं। दिक्दोष के अलावा अगर आपके भूखंड में आकार संबंधी कोई भी दोष है तो इन भूखंड के मध्य में 9, 36, 54 या 81 पिरामिड, भूखंड के आकार के हिसाब से दबवाएं। ऐसा करने से आप इन दोषों से छुटकारा पाने में समर्थ होंगे। 

Vastu Tips: परेशान हैं तो घर में इस जगह रखें पिरामिड तो दूर होगी सारी दिक्कतें

इसके अलावा वीथी शूल दोष होने पर भूखंड की उस दिशा में 9 पिरामिड लगाएं, जहां पर वीथी शूल हो रहा है। यदि भूखंड के समीप से निकले वाले मार्ग भूखंड पर एक तीर की तरह आकृति बनाते हैं तो यह वीथी शूल दोष कहलाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल