1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. रखें इस दिशा में मनी प्लांट, होगी धन-धान्य की प्राप्ति

रखें इस दिशा में मनी प्लांट, होगी धन-धान्य की प्राप्ति

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 23, 2017 11:00 am IST,  Updated : May 23, 2017 11:00 am IST

मनी प्लांट जिसे धन क पौधा कहा जाता है। यह पौधा हमारी दुख-सुख में बहुत अधिक मायने रखता है। कहा जाता है कि यह पौधा जितना बड़ा होगा। हमारे घर में उतनी ही बरकत आएगी। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि अगर आपने इसे गलत दिशा में रख दिया तो आपके

money - India TV Hindi
money

धर्म डेस्क: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जिसके हिसाब से हम लोग हर चीज करते है। जिससे कि घर में खुशहाली आए, धन की कमी न होने साथ ही परिवार के किसी भी व्यक्ति को कोई भी समस्या न हो। इसके कारण हम वास्तु के अनुसार हर चीज को उठा कर रखते है। (अगर इन उपायों को अपनाएंगे तो टल जाएगी अनहोनी, जीवन होगा सुखी)

हम अपने घर में ऐसे चीजे रखते है या लाते है। जिससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा निकल कर सकारात्मक ऊर्जा आए। हम सभी चाहते है कि हमारा जीवन में कभी खुशियों की कमी न हो। साथ ही परिवार के किसी भी सदस्य को कोई बीमारी या अन्य समस्या न हो। इसके लिए हम हमेशा जागरुक रहते है। इसी तरह हम अपने घर में कोई भी पौधा लगाते है। वो हमारे जीवन में बहुत अधिक प्रभाव डालता है।

मनी प्लांट जिसे धन क पौधा कहा जाता है। यह पौधा हमारी दुख-सुख में बहुत अधिक मायने रखता है। कहा जाता है कि यह पौधा जितना बड़ा होगा। हमारे घर में उतनी ही बरकत आएगी। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि अगर आपने इसे गलत दिशा में रख दिया तो आपके लिए अशुभ साबित हो सकता है। जानिए किस दिशा में मनी प्लांट रखना आपके लिए होगा शुभ।

  • मनीप्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में ना रखना चाहिए। इससे आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इस दिशा में मनी प्लांट रखने पर आपको धनहानि के साथ-साथ रिश्तों में खटास आएगी।
  • मनी प्लांट हमारे जीवन में बहुत अधिक प्रभाव डालता है। इसलिए इसे कभी भी जमीन में न फैलाएं। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।

अगली स्लाइड में पढ़े और टिप्स के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल