1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips:घर में पूर्व दिशा में खिड़की का निर्माण करवाने से बनी रहती है सूर्य देव की कृपा

Vastu Tips:घर में पूर्व दिशा में खिड़की का निर्माण करवाने से बनी रहती है सूर्य देव की कृपा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 18, 2020 06:26 am IST,  Updated : Jan 18, 2020 09:33 am IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार खिड़कियों के लिए सारी दिशाओं में से सबसे अच्छी दिशा पूर्व दिशा को माना जाता है।

Vastu Tips- India TV Hindi
वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र में कल हमने आपको बताया था कि किस दिशा में खिड़कियां बनवाना अच्छा रहता है और किस दिशा में नहीं। आज हम आपको बतायेंगे कि उन्हीं दिशाओं में खिड़कियां क्यों बनवानी चाहिए? इन दिशाओं में खिड़की बनवाने से क्या फल मिलता है? सबसे पहले हम बात करेंगे पूर्व दिशा की. आखिर पूर्व दिशा में खिड़की क्यों बनवानी चाहिए और इससे क्या फायदा होता है? 

वास्तु शास्त्र के अनुसार खिड़िकियों के लिए सारी दिशाओं में से सबसे अच्छी दिशा पूर्व दिशा को माना जाता है। अपने घर या ऑफिस की पूर्व दिशा में खिड़की का निर्माण करवाने से सूर्य देव की कृपा बनी रहती है और उनकी रोशनी सबसे पहले आपके घर पर पड़ती है. साथ ही इस दिशा में खिड़की का निर्माण करवाने से आपके घर में रहने वाले लोगों का मान-सम्मान बढ़ता है और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल