1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: आपकी कार आपके लिये किस तरह लकी साबित हो सकती है? जानें

Vastu Tips: आपकी कार आपके लिये किस तरह लकी साबित हो सकती है? जानें

 Published : Apr 11, 2021 06:53 am IST,  Updated : Apr 11, 2021 06:54 am IST

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे आपकी कार से जुड़ी कुछ बातों के बारे में। आपकी कार आपके लिये किस तरह लकी साबित हो सकती है या आप अपनी कार व अन्य किसी वाहन में पॉजिटिविटी को कैसे बरकरार रख सकते हैं।

vastu tips- India TV Hindi
आपकी कार आपके लिये किस तरह लकी साबित हो सकती है Image Source : FREEPIK

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे आपकी कार से जुड़ी कुछ बातों के बारे में। आपकी कार आपके लिये किस तरह लकी साबित हो सकती है या आप अपनी कार व अन्य किसी वाहन में पॉजिटिविटी को कैसे बरकरार रख सकते हैं। अगर आपके वाहन में कोई वास्तु दोष है तो वास्तु शास्त्र में दिये कुछ उपायों को अपनाकर आप अपने वाहन से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा क्रिएट कर सकते हो। इसके लिये आप रात को अपनी कार में सीट के नीचे एक अखबार बिछाकर उस पर थोड़ा-सा सेंधा नमक रख दें और उस नमक को अगले दिन सुबह नाले में बहा दें। 

Vastu Tips: डाइनिंग रूम में बड़ा शीशा लगाना भाग्य के लिए होता है शुभ, वास्तु दोष दूर होने के साथ होते हैं ये अचूक लाभ

इससे कार में उपस्थित निगेटिव एनर्जी कम होती है। इसके अलावा आप कार में ही एक छोटे से बॉक्स में कुछ पत्थरों के साथ रेत मिलाकर रख दें। इससे पंचतत्वों का संतुलन बना रहेगा और अचानक होने वाली किसी अप्रिय घटना से भी आप बचे रहेंगे। साथ ही आप अपनी कार में श्रीयंत्र, मारुति यंत्र या फेंगशुई का कोई हैंगिग आइटम लगा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल