1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: ड्राइंग रूम में इस दिशा में रखें अलमारी, टी.वी और अन्य चीजें, होता है शुभ

Vastu Tips: ड्राइंग रूम में इस दिशा में रखें अलमारी, टी.वी और अन्य चीजें, होता है शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 29, 2021 06:44 am IST,  Updated : May 29, 2021 07:01 am IST

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए ड्राइंग रूम में किस दिशा में अलमारी, टी.वी और अन्य उपकरण रखना सही होता है?

drawing room - India TV Hindi
घर का ड्राइंग रूम  Image Source : INSTAGRAM/INTERIORS_BY_SARAH_

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए ड्राइंग रूम में अलमारी, टेलीफोन, टी.वी और अन्य चीज़ों की सही दिशा के बारे में।  वास्तु शास्त्र के अनुसार सबसे पहले बात करेंगे ड्राइंग रूम में अलमारी रखने के बारे में। अगर आपके ड्राइंग रूम में कोई अलमारी रखी है तो ध्यान रहे कि उसे किसी भी कोने में न रखें। अलमारी के लिये सबसे सही दिशा दक्षिण है, जबकि उसका मुख उत्तर दिशा की तरफ खुलना चाहिए। वहीं टी.वी और टेलीफोन की बात करें तो उन्हें ड्राइंग रूम के आग्नेय कोण में, यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। साथ ही ध्यान रखें कि टेलीफोन के पास कभी भी पानी का कोई बर्तन न रखें। इससे चीज़ें जल्दी खराब होती हैं। इसके अलावा दीवार पर घड़ी लगाने के लिये दक्षिण दिशा को छोड़कर आप किसी भी अन्य दिशा का चुनाव कर सकते हैं।

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें-

Vastu Tips: घर की इस दिशा में बिल्कुल भी ना बनाएं किचन, बर्तन धोने के लिए रसोई में ऐसे लगाएं सिंक

Vastu Tips: इस दिशा में बिल्कुल ना बनवाएं शौचालय, पड़ेगा बुरा असर

Vastu Tips: इस दिशा में सोने से कभी नहीं होती है धन की कमी, जानिए सही नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल