1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: भगवान विष्णु की पूजा में ध्यान रखें ये बातें, तभी बरसेगी कृपा

Vastu Tips: भगवान विष्णु की पूजा में ध्यान रखें ये बातें, तभी बरसेगी कृपा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 14, 2020 07:58 am IST,  Updated : Nov 14, 2020 07:58 am IST

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए विष्णु पूजा में ध्यान रखने योग्य कुछ बातों के बारे में।

Lord Vishnu- India TV Hindi
Lord Vishnu Image Source : INSTAGRAM/KESHAV.IS.EVERYWHERE

वास्तु शास्त्र में हम बात करेंगे विष्णु पूजा में ध्यान रखने योग्य कुछ बातों के बारे में। हर देवी-देवता के कुछ खास लकी पैटर्न हैं, जिनका संबंध गंध, फूल व रंग आदि से है और ये चीजें सीधे वास्तु से कनेक्ट करती हैं। अगर किसी देवी-देवता की पूजा में उनके लकी पैटर्न का ध्यान रखा जाये तो वे अवश्य ही प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा पूजा में फेवरेबल चीजों से भी ज्यादा अनफेवरेबल चीजों का ख्याल रखना चाहिए। 

भगवान विष्णु की पूजा में सिरस, धतूरा, कुरैया, सेमल, अकौवा और अमलतास के फूलों का उपयोग नहीं किया जाता। एक बात बता दूं कि श्री विष्णु की पूजा में अक्षत, यानी चावल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इसके बजाय विष्णु पूजा में आप तुलसी और आंवले का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनसे भगवान प्रसन्न होते हैं। फिलहाल कार्तिक मास चल रहा है, जो कि भगवान विष्णु को प्रिय है। अतः इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा में आपको इन सब बातों का ध्यान रखना चाहिए।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल